{"_id":"61bef51e048676419a31ec6a","slug":"aus-vs-eng-pink-ball-test-england-fast-bowler-ollie-robinson-bowled-spin-during-adelaide-day-night-test-match-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने की स्पिन बॉलिंग, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने की स्पिन बॉलिंग, देखें वीडियो
Sun, 19 Dec 2021 02:32 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:32 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन स्पिन गेंदबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
ओली रॉबिनसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। इस डे/नाइट मुकाबले में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को फास्ट बॉलिंग छोड़ स्पिन गेंदबाजी करते देखा गया। हालांकि स्पिन गेंदबाजी के दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन रॉबिनसन द्वारा मैच में की गई स्पिन गेंदबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की घटना
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी और टेस्ट के चौथे दिन हुई जब कंगारू टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन स्पिन गेंदबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
Ollie Robinson Bowling as an Off Spinner 😳🤔#Ashes2021 #Ashes pic.twitter.com/EtVt6zmh6p
— Shantanu (@imshantanu105) December 19, 2021
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने 230 रनों पर घोषित की दूसरी पारी
कंगारू टीम ने टेस्ट के चौथे दिन 45 रन पर एक विेकेट से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए। एक बार ऐसा लगा कि कंगारू टीम अपनी दूसरी परी में जल्दी आउट हो जाएगी। लेकिन मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी के चलते ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया। यह दोनों बल्लेबाज 51-51 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट 230 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
जीते के लिए 468 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी का आगाज करने आए सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद बगैर खाता खोले आउट हो गए। उन्हें झाय रिचर्डसन ने अपना शिकार बनाया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक एक विकेट पर 20 रन बना लिए थे। रोरी बर्न्स 16 और डेविड मलान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।