{"_id":"61bf0bf2e36f8269b25ab59c","slug":"aus-vs-eng-pink-ball-test-england-can-save-the-adelaide-test-ricky-ponting-gave-this-advice-to-joe-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट बचा सकता है इंग्लैंड, रिकी पोंटिंग ने दी जो रूट को यह सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट बचा सकता है इंग्लैंड, रिकी पोंटिंग ने दी जो रूट को यह सलाह
Sun, 19 Dec 2021 04:09 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 19 Dec 2021 04:09 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडीलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में मेहमान टीम की हार तय है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जो रूट को सलाह दी है। उनका कहना है कि इंग्लैंड इस मैच को अभी भी बचा सकता है।
विज्ञापन
जो रूट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अगर कोई अनहोनी न हुई तो कंगारू टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरी पारी भी नौ विकेट पर 230 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लिश टीम को मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरे टेस्ट में मेहमानों की हार नजर आ रही। वही, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जो रूट सलाह देते हुए कहा है कि इंग्लैंड यह अब भी बचा सकता है।
पोटिंग बोले- स्मिथ-लाबुशेन से सीखें रूट
कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि अगर इंग्लैंड को एडिलेड टेस्ट बचाना है तो कप्तान जो रूट को मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूट यह देंखे कि किस तरह लाबुशेन और स्मिथ ने क्रीज पर रहकर एक-एक रन के लिए संघर्ष किया, रूट क्रीज पर टिककर लंबा खेलें। वहीं, अगर रूट बात की जाए तो उन्होंने अब तक दोनों टेस्ट मैचों में अच्छी बैटिंग की है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का पहला विकेट सिर्फ चार रनों पर धराशायी हो गया। पारी की शुरुआत करने आए हसीब हमीद खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें झाय रिचर्डसन ने चलता किया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विेकेट पर 66 रन बना लिए थे। अच्छी शुरुआत करने के बाद डेविड मलान ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए उन्हें माइकल नेसर ने आउट किया। वह 20 बनाकर आउट हुए। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 15 और रोरी बर्न्स 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन