{"_id":"61bf00c012668329b228dbd5","slug":"aus-vs-eng-pink-ball-test-ben-stokes-caught-travis-head-amazing-catch-on-boundary-during-adelaide-test-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Pink Ball Test: बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG Pink Ball Test: बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो
Sun, 19 Dec 2021 03:22 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:22 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भले ही बल्लेबाजी में असफल रहे हों लेकिन उन्होंने फील्डिंग लाजवाब की है। एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने ट्रेविड हेड का हैरतअंगेज कैच लपका।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच को चौथे दिन कंगारू टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इंनिग्स नौ विकेट पर 230 रन बनाकर घोषित की। वहीं, इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शानदार फील्डिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंगारू टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का हैरतअंगेज कैच लपका। यह शानदार कैच पकड़ने के लिए बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड का पकड़ा कैच
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की यह 47वां ओवर चल रहा था। इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिनसन गेंदबाजी कर रहे थे। अर्धशतक पूरा करने के बाद कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड इंग्लैंड की परेशानियां बढ़ाते दिखे। इस दौरान उन्होंने रॉबिनसन की एक गेंद पर हवाई स्ट्रोक लगाया। गेंद सीमा रेखा के बाहर जाने के बजाय हवा झूल गई। उस तरफ बेन स्टोक्स बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका। ट्रेविस हेड 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ 89 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
Ben Stokes up to his old tricks! pic.twitter.com/TDomsZGR9p
— The Pinch Hitter (@LePinchHitter) December 19, 2021
विज्ञापन
इंग्लैंड को मिला 468 रनों का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट 230 रन बनाकर घोषित। इससे पहले कंगारू टीम ने अपनी पहली इनिंग्स भी 473 रन बनाकर घोषित की थी। जबकि इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 236 रनों पर ढेर हो गई। इस तह इंग्लिश टीम मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट चार रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए हसीब हमीद बगैर खाता खोले लौट गए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 47 रन बना लिए थे। रोरी बर्न्स 28 और डेविड मलान 19 बनाकर खेल क्रीज पर मौजूद थे।