{"_id":"61c07786cb6d4f13b817156b","slug":"aus-vs-eng-joe-root-is-happy-with-england-players-attitude","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: हार के बावजूद अपनी टीम के एटिट्यूड से खुश हैं रूट, बोले- हमें ऐसे ही खेलने की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: हार के बावजूद अपनी टीम के एटिट्यूड से खुश हैं रूट, बोले- हमें ऐसे ही खेलने की जरूरत
Mon, 20 Dec 2021 06:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:01 PM IST
सार
रूट ने कहा कि दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन उनके खिलाड़ियों के खेलने का रवैया सही था। उनकी टीम को ऐसे ही खेलने की जरूरत है। इस मैच में उनकी टीम को 275 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
एशेज सीरीज के दूसरे मैच में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की है। रूट ने कहा है कि इस मैच के पांचवें दिन उनकी टीम के खिलाड़ियों का रवैया शानदार था। उन्हें ऐसे ही खेलने की जरूरत है। इस मैच में इंग्लैंड को 275 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 से आगे निकल चुकी है। डे-नाइट टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया का शानदार रिकॉर्ड बरकरार है और कंगारू टीम ने अपने सभी नौ डे-नाइट टेस्ट जीते हैं। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरे मैच के बाद रूट ने कहा "मैं ठीक हूं, कल काफी मुश्किल दिन था। आज थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने सही लेंथ में गेंदबाजी की, हमें फुल लेंथ में गेंदें करने की जरूरत थी। हमने जैसे ही दूसरी पारी में ऐसा किया, उनके लिए चीजें मुश्किल हो गईं। यह निराशानजक है क्योंकि हमने वही गलतियां दोहराई जो चार साल पहले की थीं। हम इससे बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकते थे। हमें खुद पर यह विश्वास करने की जरूरत है कि हम चीजें बदल सकते हैं। हमारे पास वह सब कुछ है, जो यहां मैच जीतने के लिए जरूरी है। बस हमें गलतियां दोहराना बंद करने की जरूरत है।"
आज हमारा रवैया शानदार था, हमें ऐसे ही खेलने की जरूरत
रूट ने आगे कहा कि उनकी टीम को शुरुआती 20 मिनट संभलकर खेलने की जरूरत है। इसके बाद बल्लेबाज खराब गेंदों पर रन बनाने के लिए शॉट खेल सकते हैं। गेंद छोड़ते समय भी बेहतर अनुमान लगाने की जरूरत है। साथ ही उनकी टीम को लगातार अच्छा खेलने की जरूरत है और उनके खिलाड़ियों में यह क्षमता भी है। वहीं बटलर के डिफेंस पर उन्होंने कहा "यह रवैया शानदार था। हमें पूरे गेम में ऐसे ही खेलने की जरूरत थी। हमनें टुकड़ों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमें पूरे गेम में अच्छा खेलने की जरूरत है। यहां जीत हासिल करने के लिए इसी की जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि बाकी सीरीज के लिए हमारी मानसिकता ऐसी ही होगी।"
विज्ञापन
बटलर के हिट विकेट होने से मिली जीत
इस मैच के आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो विकेट की जरूरत थी, लेकिन जोश बटलर उनके सामने दीवार बनकर खड़े थे। बटलर 207 गेंदें खेल चुके थे और इस मैच को ड्रॉ कराने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि झाय रिचर्डसन की गेंद खेलते समय बटलर हिट विकेट हो गए और यहीं से इंग्लैंड की उम्मीदें खत्म हो गईं। इंग्लैंड का आखिरी विकेट भी झाय रिचर्डसन ने लिया और अपने पांच विकेट पूरे करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।