फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Jhye Richardson to replace Josh Hazlewood; David Warner fit for second Ashes test, confirmed Pat Cummins

The Ashes: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, चोटिल हेजलवुड की जगह इस युवा गेंदबाज को मौका, देखें प्लेइंग XI

Wed, 15 Dec 2021 09:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Dec 2021 09:44 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। एडिलेड में होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच की पूर्व संध्या पर जानकारी देते हुए बताया कि चोटिल तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
AUS vs ENG Jhye Richardson to replace Josh Hazlewood; David Warner fit for second Ashes test, confirmed Pat Cummins
झाय रिचर्डसन - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। एडिलेड में होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चोटिल तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है। जबकि डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट में भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे।  

विज्ञापन


हेजलवुड को गाबा में पहले टेस्ट के दौरान पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद कप्तान कमिंस ने कहा था कि हेजलवुड अपनी पीठ में दर्द से परेशान हैं और उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


25 वर्षीय तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को दो टेस्ट मैचों का अनुभव है। उन्होंने इस दौरान 20.50 की औसत से छह विकेट चटकाए हैं। उन्होंने फरवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने हाल ही में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में 13.4 की औसत से 23 विकेट चटकाए थे और 37 की औसत से रन बनाए थे।        

डेविड वॉर्नर का फिट होना टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 94 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह चोटिल हो गए थे, हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हैं। 


ऑस्ट्रेलियाई अंतिम एकादश:
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन लियोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed