{"_id":"61c941a1dc0d83055307b3c9","slug":"aus-vs-eng-four-corona-case-found-in-england-camp-during-ashes-test-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: एशेज टेस्ट सीरीज में कोरोना का साया, इंग्लैंड के कैम्प में चार लोग संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: एशेज टेस्ट सीरीज में कोरोना का साया, इंग्लैंड के कैम्प में चार लोग संक्रमित
Mon, 27 Dec 2021 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:01 AM IST
सार
इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ के दो सदस्य और उनके परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित सभी चार लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है और बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है। दूसरे टेस्ट में बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज में भी कोरोना की दस्तक हो चुकी है। इंग्लैंड के कैम्प में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टॉफ के बीच संक्रमण बढ़ने पर यह सीरीज भी रद्द या स्थगित की जा सकती है। हाल ही में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज इसी वजह से स्थगित हुई है। इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ कोरोना संक्रमित हो गए थे और कैरिबियाई टीम अपनी टीम उतारने में सक्षम नहीं थी। इसके बाद वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया।
इंग्लैंड के दो सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि बाकी लोगों का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज शाम को इंग्लैंड की टीम का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा और दोनों टीमें मैच के दौरान ज्यादा सावधानी बरतेंगी। हालांकि किसी भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मैच में नहीं होगा कोई प्रभाव
कोरोना के मामले आने के बावजूद फैंस और टेस्ट मैच के लिए निर्धारित मैदान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न क्रिकेट क्लब हालातों पर नजर बनाए रखेंगे। विक्टोरिया की सरकार का कोविड सुरक्षा प्लान भी पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का दूसरा दिन है और दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है। इस समय मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति इंग्लैंड से बेहतर है।

OFFICIAL STATEMENT #Ashes
विज्ञापन विज्ञापन
Cricket Australia has been informed that two members of the England Cricket Team’s support staff and two of their family members have returned a positive COVID-19 Rapid Antigen Test. The affected individuals are currently isolating.
(1/3)— Cricket Australia (@CricketAus) December 26, 2021