AUS vs ENG: एशेज सीरीज के लिए आज होगा इंग्लैंड की टीम का एलान, इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी बन सकती है मुसीबत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए आज इंग्लैंड की टीम का एलान किया जाएगा। इंग्लिश टीम के कुछ खिलाड़ी पहले से ही चोटिल हैं। ऐसे में देखना होगा ईसीबी चयनकर्ता किन खिलाड़ियों को मौका देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम को एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की सशर्त मंजूरी दे दी है। ईसीबी की मंजूरी मिलने के बाद आज इंग्लैंड की पुरुष टीम का एलान किया जाएगा। शुक्रवार को हुई बैठक में इस बात पर चर्चा की गई थी क्या दिसंबर में होने वाला इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा सख्त कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। वहीं, ईसीबी ने एक बयान में कहा कि दौरे को अब सशर्त मंजूरी दे दी गई है।
आज होगी टीम की घोषणा
इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड टीम की घोषणा और दौरे के तार्किक पहलुओं के आगे बढ़ाने के लिए ईसीबी के फैसले की जरूरत थी। फिलहाल ईसीबी ने टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजने का फैसला लिया है जिसके चलते तैयारी अगले चरण में बढ़ सके। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद आज दोपहर के भोजन के बाद टीम की घोषणा की जाएगी।
स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का पड़ा सकता है असर
यह उम्मीद की जा रही है कि एशेज जैसी प्रतिष्ठित सीरीज के लिए ईसीबी मजबूत टीम की घोषणा करेगा। लेकिन कुछ धाकड़ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते इंग्लैंड की टीम काफी कमजोर नजर आती है। यह खिलाड़ी एशेज के दौरान टीम का हिस्सा होंगे या नहीं अभी तय नहीं है। इन खिलाड़ियों में सबसे प्रमुख नाम बेन स्टोक्स का है। फिलहाल वह अभी अनिश्चितकालीन ब्रेक पर हैं। बीते सप्तान उन्होंनें अपनी इंडेक्स फिंगर का दोबारा ऑपरेशन करवाया है जिसके चलते उन्हें चार सप्ताह तक रिहैब करना होगा। इसलिए उनका एशेज सीरीज में खेलना तय नहीं है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर भी चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वहीं, इस लिस्ट में अब सैम करन का भी नाम जुड़ गया है। सैम चोटिल होने की वजह से आईपीएल और विश्व कप से हट गए हैं।
मोईन अली की खेलेगी कमी
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने हाल ही मे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी जगह भरना ईसीबी के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि मोईन गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में देखना होगा कि किस खिलाड़ी का चयन उनकी जगह किया जाएगा।
कई बैठकों के बाद दौरे को मिली मंजूरी
एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ईसीबी और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को शामिल करके कई बैठके हुईं जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम को हरी झंडी दी। इन बैठकों के दौरान खिलाड़ियों और उनके परिवारों को ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान क्वारंटीन व्यवस्था में छूट देने को लेकर चर्चा की गई थी।