फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Ashes Record History Test Match Ends Inside Two Days After 100 Years Least Balls Bowled

Ashes: 100 साल में पहली बार दो दिन में खत्म हुआ एशेज टेस्ट, 20वीं सदी से अब तक सबसे कम गेंदों पर निकला नतीजा

Sat, 22 Nov 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

AUS vs ENG 1st Test Record : पर्थ में खेला गया यह मुकाबला दो दिन में समाप्त हो गया, जो 100 साल के एशेज के इतिहास में इतनी जल्दी खत्म होने वाला पहला मुकाबला बन गया। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Ashes Record History Test Match Ends Inside Two Days After 100 Years Least Balls Bowled
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को समाप्त हो गया। स्टीव स्मिथ की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पर्थ में खेला गया यह मुकाबला दो दिन में समाप्त हो गया, जो 100 साल के एशेज के इतिहास में इतनी जल्दी खत्म होने वाला पहला मुकाबला बन गया। 
विज्ञापन

हेड के आगे पस्त पड़े इंग्लैंड के गेंदबाज
इंग्लैंड की टीम शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 164 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के सामने इंग्लिश टीम ने 205 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर महज 28.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 के अंदाज में खेलते हुए जीत हासिल की। कंगारुओं की इस जीत के नायक ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 83 गेंद में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 123 रन की तूफानी पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में पहली बार बतौर ओपनर उतरे और तहलका मचा दिया। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन 49 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 साल में पहली बार
दो दिन में एशेज सीरीज का यह मुकाबला निपट गया, जो 100 साल के एशेज इतिहास में पहली बार हुआ। इससे पहले 1921 में नॉटिंघम में खेला गया मैच दो दिन में समाप्त हुआ था। पर्थ में खेले गए इस मैच में कुल 847 गेंदें फेंकी गईं, जो 20वीं सदी से अब तक खेले गए किसी एशेज टेस्ट मुकाबले में फेंकी गई सबसे कम गेंदें हैं। वहीं, एशेज इतिहास में तीसरी बार सबसे कम गेंदों में मुकाबला समाप्त हो गया।

कब-कब दो दिन में समाप्त हुए एशेज मुकाबले
  • लॉर्ड्स, 1888
  • द ओवल, 1888
  • मैनचेस्टर, 1888
  • द ओवल, 1890
  • नॉटिंघम, 1921
  • पर्थ, 2025
गेंदों के हिसाब से सबसे छोटे एशेज टेस्ट
  • 788, मैनचेस्टर 1888
  • 792, लॉर्ड्स 1888
  • 847, पर्थ 2025 
  • 911, सिडनी 1895
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed