फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Ashes Highlights: Australia vs England Test Match Day 4 Live Scorecard Updates

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, तीसरा टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर; स्मिथ-जैक्स क्रीज पर

Sat, 20 Dec 2025 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

ENG vs AUS 3rd Ashes Test Day 4: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरा टेस्ट और एशेज सीरीज बरकरार रखने से अब चार विकेट दूर है।

विज्ञापन
AUS vs ENG Ashes Highlights: Australia vs England Test Match Day 4 Live Scorecard Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

विस्तार

पैट कमिंस और नाथन लियोन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 207 रन बनाए हैं और उसे अभी जीत के लिए 228 रन और बनाने हैं। स्टंप्स के समय विल जैक्स 11 और जैमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और लियोन को तीन-तीन विकेट मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले, ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट और एशेज सीरीज बरकरार रखने से चार विकेट दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड को शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउली ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथों पोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

कमिंस ने तोड़ी साझेदारी
तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। रूट और जैक क्राउली के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रूट और क्राउली ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड को संभाल लिया था और टी ब्रेक तक इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी थी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही कमिंस ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट 63 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

क्राउली का पचासा
जैक क्राउली और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की जिससे इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। क्राउली ने इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्राउली और ब्रूक की साझेदारी परेशानी का कारण बन रही थी, लेकिन नाथन लियोन ने हैरी ब्रूक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। क्राउली और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ब्रूक ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। लियोन ने फिर कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए। लियोन ने फिर शानदार गेंदबाजी जारी रखी और जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया जो 151 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन से की। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई। इस साझेदारी को जोश टंग ने हेड को आउट कर तोड़ा। हेड 219 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद कैरी भी पवेलियन लौट गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। कैरी 128 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 72 रन बनाए। हेड और कैरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ऑलआउट होने में ज्यादा देर नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 10, कमिंस ने 6 और बोलैंड ने एक रन बनाए, जबकि स्टार्क सात रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टंग को चार विकेट मिले, जबकि ब्राइडन कार्स को तीन सफलता मिली। वहीं, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed