फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG all rounder Ben Stokes has been added to the England Men Test squad for the Ashes tour of Australia said ECB

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के लिए बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम में शामिल, ईसीबी ने की पुष्टि

Mon, 25 Oct 2021 02:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 02:00 PM IST
सार

बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि खुद ईसीबी ने की। स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य के चलते अनिश्चितकालीन ब्रेक पर थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 8 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
AUS vs ENG all rounder Ben Stokes has been added to the England Men Test squad for the Ashes tour of Australia said ECB
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंग्लैंड के धुआंधार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दी। इस महीन की शुरुआत में ईसीबी ने एशेज सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान किया था उसमें स्टोक्स का नाम नहीं था। बीते कुछ समय से वह मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए अनिश्चितकालीन ब्रेक पर थे और इस दौरान वह अपनी उंगली की चोट से भी उबर रहे थे। इसी वजह से स्टोक्स ने टी-20 विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया था।

विज्ञापन


अनिश्चितकालीन ब्रेक पर थे बेन स्टोक्स

मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेन स्टोक्स अनिश्चितकालीन ब्रेक पर थे। जिसके चलते वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हुए इंग्लैंड को सीरीज जिताई थी। उसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था। 
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान हुए थे चोटिल

बेन स्टोक्स आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए एक मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह आईपीएल से हट गए। जब यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र शुरू हुआ उस दौरान भी उन्होंने वापसी नहीं की। करीब दो हफ्ते पहले उन्होंने अपने उंगली का दोबारा ऑपरेशन करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में शुरू की थी प्रैक्टिस

बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल करने की संभावना उस समय बढ़ गई जब हाल ही में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उनके अभ्साय दो देखते हुए यह कयास लगाए जाने लगे कि स्टोक्स को जल्द ही टीम के साथ जोड़ा जाएगा। साल 2018 में एशेज सीरीज खेलने गई इंग्लैंड की टीम को हार झेलनी पड़ी थी। बेन स्टोक्स उस टीम का हिस्सा नहीं थे। 


मजबूत होगी इंग्लैंड की टीम
 

बेन स्टोक्स के टीम में आने से इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत होगी। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले से धुआधार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। साल 2019 में खेली गई एशेज सीरीज में लॉर्ड्स और हेंडिंग्ले की पारियां आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जहेन में हैं। यह बेन स्टोक्स ही थे जिनकी वजह से इंग्लैंड एशेज सीरीज ड्रॉ करने में सफल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed