फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 2nd Test: Australia 6 wickets away from victory, England score 82/4 in front of a huge target of 468 runs on the fourth day

AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया जीत से 6 विकेट दूर, चौथे दिन 468 रन के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड का स्कोर 82/4

Sun, 19 Dec 2021 10:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Dec 2021 10:56 PM IST
सार

दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर हसीब अहमद फिर फ्लॉप रहे जब रिचर्ड्सन ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले विकेट के पीछे कैच करा दिया। रोरी बर्न्स (34) और डेविड मलान (20) ने 44 रन जोड़े लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
AUS vs ENG 2nd Test: Australia 6 wickets away from victory, England score 82/4 in front of a huge target of 468 runs on the fourth day
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (1/21) ने अंतिम ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (24) को आउट कर दूसरे एशेज टेस्ट में जीत के और नजदीक पहुंचा दिया है। मेजबान टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 468 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा है। दिन-रात्रि टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड 4 विकेट पर 82 रन बनाकर मुश्किल में फंसी है। मेहमान टीम अभी लक्ष्य से 386 रन पीछे है और छह विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर हसीब अहमद फिर फ्लॉप रहे जब रिचर्ड्सन ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले विकेट के पीछे कैच करा दिया। रोरी बर्न्स (34) और डेविड मलान (20) ने 44 रन जोड़े लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लिए। मलान को स्लिप में स्मिथ ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया था लेकिन माइकल नासेर ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। बर्न्स का स्मिथ ने अच्छा कैच लपका।
विज्ञापन


लाबुशेन-हेड के अर्द्धशतक
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 230 पर घोषित की। पहली पारी के शतकवीर मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड 51-51 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 33 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि टेस्ट के शाम के सत्र में तेजी से रन जुटाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 45 रन से की लेकिन तीन गेंद के भीतर नासेर और हैरिस के विकेट गंवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासेर (03) को जेम्स एंडरसन ने बोल्ड किया जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जोस बटलर ने हैरिस (23) का शानदार कैच लपका लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डिनर तक अपनी कुल बढ़त 350 रन के पार पहुंचा दी थी। डिनर के बाद हेड और लाबुशेन बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। रूट (2/27 ) ने अपनी ऑफ स्पिन से एलेक्स कैरी (06) और मिशेल स्टार्क(19) को आउट किया। 

झाय रिचर्डसन (08) के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी भी घोषित करने का फैसला किया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दिन का खेल शुरू होने से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गए। रूट के पेट में गेंद लगी जिसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रूट को हालांकि कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और वह बाद में क्षेत्ररक्षण के लिए भी उतरे और बल्लेबाजी के लिए भी ।


इंग्लैंड के सामने इतिहास रचने की चुनौती
इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा क्योंकि वेस्टइंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 418 रन बनाकर चौथी पारी में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टेस्ट जीतने का कारनामा किया था। एडिलेड में चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने वाली सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है जिसने 1901-02 में छह विकेट पर 315 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed