फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की इन 5 ठंडी जगहों पर माइनस से भी नीचे रहता है तापमान, कुछ इस तरह से रहते हैं लोग

Mon, 28 Dec 2020 10:31 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 28 Dec 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
5 most coldest places on the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। कई शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी पारा 3-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं राजस्थान के माउंट आबू में भी पारा -1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। हालांकि, भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से...

5 most coldest places on the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख
अधिक ठंड पड़ने के वजह से लद्दाख भारत से साल में 6 महीने तक कटा रहता है। साल 1995 में लद्दाख के द्रास इलाके में -60 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस साल भी लद्दाख के लेह में माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस और कारगिल का 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। नवंबर महीने से ही लद्दाख में ठंड की तैयारियां शुरु हो जाती हैं।

5 most coldest places on the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ओम्याकोन
रूस के साइबेरिया का गांव ओम्याकोन दुनिया का सबसे ठंडा गांव कहा जाता है। ठंड के वजह से यहां पर कोई भी फसल नहीं उगती है। ओम्याकोन के लोग अधिकतर मांस खाकर जिंदा रहते हैं। साल 1924 में इस जगह का तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 2018 के आंकड़ों के मुताबिक यहां 500 से 900 लोग रहते हैं। इन लोगों पर फ्रॉस्टबाइट या पाला मारने का खतरा हमेशा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most coldest places on the earth
अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका
अमेरिका के कैलिफोर्निया, एरिजोना और ओक्लाहोमा जैसे इलाकों में सबसे अधिक नेटिव अमेरिकन लोग रहते हैं। यहां का तापमान भी माइनस में हो जाता है। यहां के लोग ठंड के दिनों में काफी एहतियात बरतते हैं।

विज्ञापन
5 most coldest places on the earth
जापान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जापान
जापान के भी कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। जनवरी 1902 में जापान के शहर असाहीकावा में अब तक का न्यूनतम तापमान -41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सर्दियों के दिनों में जापान में लोग कोटैट्सू हीटर का इस्तेमाल करते हैं। यह बहुत आसान लेकिन कारगर तकनीक से बना एक तरह का टेबल होता है। इस छोटे आकार के टेबल को गर्माहट के स्त्रोत के ऊपर रखा जाता है और उसके ऊपर कंबल डाल देते हैं जिससे कि वो गर्म हो जाता है और साथ ही आसपास बैठे लोगों को भी बहुत राहत मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed