AUS A v IND A: पिंक बॉल से खेला जाएगा दूसरा अभ्यास मैच, ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार फॉर्म में चल रहे कैमरन ग्रीन और लेग स्पिनर मिचेल स्वैप्सन को शुक्रवार से एससीजी पर शुरू हो रहे दिन रात के दूसरे अभ्यास मैच के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया। पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए नाबाद 125 रन बनाने वाले 21 वर्ष के ग्रीन इस प्रदर्शन को दोहराकर टेस्ट टीम में अपनी जगह पुख्ता करना चाहेंगे। दूसरी ओर भारत के खिलाफ तीनों टी-20 खेलकर पांच विकेट लेने वाले स्वैप्सन को आखिरी मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। पहला अभ्यास मैच ड्रा रहा था।
ऑस्ट्रेलिया ए टीम: जो बर्न्स, मार्कस हैरिस, मोइजेस हेनरिक्स, कैमरन ग्रीन, निक मेडिंसन, एलेक्स कारे, बेन मैकडरमोट, सीन एबोट, विल सदरलैंड, हैरी कोंवे, मिशेल स्वेपसन, मार्क स्टीकेटी
भारतीय गेंदबाजों को खेलना कठिन था
ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन ने कहा कि पहले अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों को खेलना चुनौतीपूर्ण था और दूसरे अभ्यास मैच में गुलाबी गेंद से भारत की पूरी मजबूत टीम से मिलने वाली कठिन चुनौती का उन्हें इंतजार है। ग्रीन ने भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 125 रन बनाए। ग्रीन ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को खेलना सबसे कठिन था। ग्रीन और पेन ने छठे विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल काम है।