फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2023 India B cricket team will participate in Asiad Shikhar Dhawan may get captaincy

Asian Games: एशियाड में हिस्सा लेगी भारत की 'बी' क्रिकेट टीम, शिखर धवन को मिल सकती है कप्तानी

Thu, 29 Jun 2023 11:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Jun 2023 11:24 PM IST
सार

एशियाड में महिलाओं की मुख्य टीम हिस्सा लेगी और स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार होगी। एशियाई खेलों में क्रिकेट अंतिम बार 2014 इंचियोन चरण में खेला गया था।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India B cricket team will participate in Asiad Shikhar Dhawan may get captaincy
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सितंबर-अक्तूबर में हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी टीम (पुरुष और महिला) को भेजने का फैसला किया है। पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम के हिस्सा लेने की उम्मीद है। भारतीय बी टीम की कप्तानी के लिए शिखर धवन के नाम की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


सात जुलाई को होने वाली अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग सकती है। एशियाड में महिलाओं की मुख्य टीम हिस्सा लेगी और स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार होगी। एशियाई खेलों में क्रिकेट अंतिम बार 2014 इंचियोन चरण में खेला गया था। भारतीय टीम ने नौ साल पहले उस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। बैठक में विदेशी टी-20 लीग में रिटायर्ड खिलाड़ियों की हिस्सेदारी की मौजूदा नीति की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन


स्टेडियम को अपग्रेड करने पर होगी चर्चा
बीसीसीआई अपनी लंबे समय से चली आ रही नीति के अनुसार खुद से पंजीकृत खिलाड़ियों को तभी विदेशी टी-20 लीग में हिस्सा लेने की अनुमति देता है जब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं जिसमें आईपीएल भी शामिल है। इसके अलावा बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे विश्व कप के लिए स्टेडियमों को ‘अपग्रेड’ करने के लिए ‘रोडमैप’ पर भी फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उठाए जाएंगे ये मुद्दे
आईसीसी का यह टूर्नामेंट 10 स्थलों में आयोजित किया जाएगा जिसमें से ज्यादातर में मरम्मत की जरूरत है। बोर्ड घरेलू सत्र के लिए प्रसारक और जर्सी प्रायोजक के बिना है। बैठक में इन दोनों मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पुरुष टीम की शर्ट पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान कोई प्रायोजक ‘लोगो’ नहीं था। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के लिए खेलने की परिस्थितियों पर भी फैसला किया जायेगा जिसमें ‘इम्पैक्ट खिलाड़ी’ नियम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed