{"_id":"631372c2030c754dc5545eae","slug":"asia-cup-team-india-press-conference-before-india-vs-pakistan-super-4-match-rahul-dravid-playing-11-rohit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: महामुकाबले से पहले बोले कोच द्रविड़- भारतीय टीम में बदलाव संभव, जडेजा के बाद यह खिलाड़ी अनफिट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: महामुकाबले से पहले बोले कोच द्रविड़- भारतीय टीम में बदलाव संभव, जडेजा के बाद यह खिलाड़ी अनफिट
Sun, 04 Sep 2022 04:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Sep 2022 04:37 AM IST
सार
द्रविड़ ने कहा है कि भारत का एक तेज गेंदबाज फिलहाल फिट नहीं है। हालांकि, आगे के मैचों में वह फिट होकर वापसी कर सकता है। द्रविड़ ने रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह देने के संकेत दिए हैं। यानी भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम में बदलाव होना तय है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम रविवार को एकबार फिर पाकिस्तान का सामना करेगी। सुपर-4 के इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। शनिवार को मैच की पूर्व संध्या पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
द्रविड़ ने कहा है कि आवेश खान फिलहाल ठीक नहीं हैं। उन्होंने आज प्रैक्टिस नहीं की है। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में आगे के मैचों के लिए वह समय पर रिकवर कर जाएंगे। द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि रविचंद्रन अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 महामुकाबले में खिलाया जा सकता है।
दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें...
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा है कि आवेश खान फिलहाल ठीक नहीं हैं। उन्होंने आज प्रैक्टिस नहीं की है। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में आगे के मैचों के लिए वह समय पर रिकवर कर जाएंगे। द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि रविचंद्रन अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 महामुकाबले में खिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें...
विज्ञापन
''जडेजा अभी वर्ल्ड कप टीम से बाहर नहीं''
राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- रवींद्र जडेजा घुटने में चोट लगा बैठे हैं। वह एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। जडेजा मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और हम किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकते। हम अभी यह नहीं कह सकते कि वह बाहर हो चुके हैं या खेलेंगे। देखते हैं आगे कैसा होगा, उसके बाद ही किसी निर्णय तक पहुंचेंगे। चोटिल होना खेल का हिस्सा है।
विराट कोहली के प्रदर्शन से खुश हैं द्रविड़
विराट कोहली को लेकर भी राहुल द्रविड़ ने बयान दिया। द्रविड़ ने कहा- लोग विराट कोहली के आंकड़ों से थोड़े भ्रमित हैं। उनका छोटा योगदान टीम के लिए बहुत मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि वह इस अच्छे फॉर्म को जारी रखेंगे। मैं विराट कोहली के प्रदर्शन से खुश हूं। उन्हें नए सिरे से वापसी करते देखकर अच्छा लगा। मुझे खुशी है कि वह तरोताजा होकर वापस आए हैं। उम्मीद है कि यहां से उनका टूर्नामेंट अच्छा होगा।
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें...
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें...
पाकिस्तानी पत्रकार ने द्रविड़ से पूछा सवाल
पाकिस्तान के पत्रकार ने द्रविड़ से पूछा कि क्या उनकी टीम ने नसीम शाह के लिए कोई प्लान बनाया है? इस पर भारत के कोच ने कहा- नसीम ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। हमारे पास मुकाबला करने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बल्लेबाज हैं। हम अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
''कुछ खिलाड़ियों की कमी खल रही है''
द्रविड़ ने कहा- टी20 विश्व कप से पहले हमें काफी तैयारी करनी है। हमें अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है। हमें टीम बनाने की जरूरत है। एक या दो स्थानों पर खिलाड़ियों की तलाश है। अगर बुमराह, हर्षल वापसी करते हैं तो हमारी टीम मजबूत हो जाएगी और टीम को बैकअप मिलेगा।
भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
''अश्विन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर''
रविचंद्रन अश्विन को लेकर द्रविड़ ने कहा- फिंगर स्पिनर टी-20 फॉर्मेट में एक सीमित भूमिका निभाते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर मौजूद है। आज कल बहुत से खिलाड़ी ऑफ स्पिनर्स को नहीं खेल पा रहे हैं। यह कहकर द्रविड़ ने अश्विन को पाक के खिलाफ मैच में खिलाने के संकेत दिए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयारी को लेकर द्रविड़ ने कहा- हम अच्छी तरह से तैयार हैं। हम यहां बेस्ट पॉसिबल टीम के साथ आए हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को इंजरी हुई है। इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है। एशिया कप को जीतने के लिए हम वन मैच एट ए टाइम की रणनीति अपना रहे हैं। हम सिर्फ एक मैच पर फोकस कर रहे हैं। विश्व कप की ओर बढ़ते हुए हमें बेस्ट टीम को मौका देने की जरूरत है।
''दिमाग में ऑस्ट्रेलिया है, लेकिन ध्यान पाक के खिलाफ मैच पर''
द्रविड़ ने कहा- प्रयास हमेशा हर एक फील्ड और कमजोरियों की भरपाई के लिए होता है। जाहिर तौर पर आपके दिमाग में ऑस्ट्रेलिया है, लेकिन ध्यान सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ कल के मुकाबले पर है। पिछले मुकाबले में हमारे गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। किसी दिन कोई भी रन बना सकता है। हमारे फास्ट बॉलर्स की बॉलिंग एनालिसिस भी शानदार थी।
द्रविड़ ने कहा- मैं एक्सपेरिमेंट नहीं कर रहा हूं। अगर कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है, तो आपको किसी और को खिलाना होगा। पिछले छह महीनों के दौरान, हमने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत किया है और टीम बनाई है।
द्रविड़ ने कहा- मैं एक्सपेरिमेंट नहीं कर रहा हूं। अगर कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है, तो आपको किसी और को खिलाना होगा। पिछले छह महीनों के दौरान, हमने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत किया है और टीम बनाई है।