फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup T20: Suryakumar Yadav became player of the match for the fifth time, can break Kohli-Nabi's record

Asia Cup T20: 25 टी-20 में पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार यादव, तोड़ सकते हैं कोहली-नबी का रिकॉर्ड

Thu, 01 Sep 2022 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Sep 2022 05:08 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने अब तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसमें पांच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। सूर्यकुमार के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक भी है। 

विज्ञापन
Asia Cup T20: Suryakumar Yadav became player of the match for the fifth time, can break Kohli-Nabi's record
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए मैच में एक वक्त भारतीय टीम के बल्लेबाज रन बनाने में जूझ रहे थे। केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे और उन्होंने असाधारण पारी खेल डाली। पहले ऐसा लग रहा था कि दुबई के मैदान पर शॉट लगाना काफी मुश्किल है, लेकिन जैसे ही सूर्या मैदान पर उतरे तो उन्होंने मैदान के चारों ओर लंबे-लंबे छक्के लगाए।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और छह छक्के लगाए। 20वें ओवर में तो सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए और भारत का स्कोर 190 के पार पहुंचाया। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। सूर्यकुमार ने अब तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसमें पांच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। सूर्यकुमार के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup T20: Suryakumar Yadav became player of the match for the fifth time, can break Kohli-Nabi's record
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड विराट कोहली और अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी के नाम है। कोहली ने 12 साल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 101 टी-20 मैचों में 13 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, नबी ने भी 13 बार यह अवॉर्ड जीता है। सूर्यकुमार ने इतने कम समय और कम मैचों में पांच बार यह अवॉर्ड जीत लिया है और आने वाले समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वह कोहली और नबी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

सूर्यकुमार अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में भी दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार बाबर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 25 टी20 kr 23 पारियों में 39.89 की औसत और 177.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 758 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन का रहा है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में लगाया था। सूर्यकुमार के नाम छह अर्धशतक भी हैं। 

सूर्यकुमार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही नेशनल टीम में जगह बनाई है। आने वाले टी-20 विश्व कप में टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। एशिया कप की बात करें तो भारतीय टीम अपने ग्रुप यानी ग्रुप-ए में शीर्ष पर रही। वहीं, इसी ग्रुप की दूसरी टीमें, पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच दो सितंबर को नॉकआउट मैच खेला जाएगा। दोनों के बीच जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह बनाएगी। सुपर-4 राउंड की शुरुआत तीन सितंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed