फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Over Drama: भारत-श्रीलंका मैच में शनाका रन आउट होने के बावजूद क्यों दिए गए नॉट आउट? जानिए क्या हैं नियम

Sat, 27 Sep 2025 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Sep 2025 09:03 AM IST
सार

IND vs SL Super Over Controversy: फैसले को लेकर भारतीय खेमे में नाराजगी दिखी और सूर्यकुमार यादव समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायर गाजी सोहेल से लंबी बात की। बाद में अंपायर ने नियम समझाया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs SL Super Over Controversy: Why Dasun Shanaka Given Not Out Despite Run Out Rules Explained
भारत श्रीलंका मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : ACC

एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। सुपर ओवर में श्रीलंकी की बल्लेबाजी के दौरान चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर दासुन शनाका को अंपायर ने कैच आउट दे दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने तुरंत DRS ले लिया। इसी बीच शनाका रन लेने के लिए दौड़ पड़े और विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद को सीधे स्टंप्स पर मार दिया। सभी को लगा कि यह रन आउट हो जाएंगे, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया।


 

 

IND vs SL Super Over Controversy: Why Dasun Shanaka Given Not Out Despite Run Out Rules Explained
भारत श्रीलंका मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : ACC
क्यों मानी गई गेंद डेड?
इस फैसले को लेकर भारतीय खेमे में नाराजगी दिखी और सूर्यकुमार यादव समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायर गाजी सोहेल से लंबी बात की। बाद में अंपायर ने समझाया कि जैसे ही बल्लेबाज को आउट दिया जाता है और वह रिव्यू लेता है, गेंद उसी क्षण डेड मान ली जाती है। ऐसे में रन आउट की अपील पर विचार नहीं किया जा सकता।

हालांकि, सवाल इस पर भी था कि अर्शदीप ने अपील बाद में की, तब तक सैमसन के थ्रो पर शनाका रन आउट हो चुके थे। गेंद शनाका से मिस होकर विकेटकीपर सैमसन के हाथों में गई और तब तक शनाका रन के लिए दौड़ पड़े थे। उसी क्षण सैमसन ने विकेट पर थ्रो किया और सटीक थ्रो से गेंद ने गिल्लियां बिखेर दीं। इसके बाद अर्शदीप ने कैच आउट की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। जैसे ही शनाका ने देखा कि उन्हें आउट दिया गया, तो बिना किसी देरी के शनाका ने रिव्यू ले लिया। 
IND vs SL Super Over Controversy: Why Dasun Shanaka Given Not Out Despite Run Out Rules Explained
भारत श्रीलंका मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : ACC
MCC के नियम क्या कहते हैं?

क्रिकेट के नियम भी यही कहते हैं कि...

  • नियम 20.1.1.3 के अनुसार, 'जब बल्लेबाज आउट दिया जाता है, तब से लेकर गेंद को डेड माना जाता है। गेंद को उसी क्षण से डेड माना जाएगा जिस क्षण आउट देने वाली घटना हुई। यानी गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंची। इसके बाद के एक्शन मान्य नहीं होंगे।'

  • नियम 3.7.1 के अनुसार, 'अगर प्लेयर रिव्यू के बाद अंपायर का आउट का फैसला बदलकर नॉट आउट कर दिया जाता है, तब भी गेंद को उसी समय से डेड माना जाएगा जब मूल रूप से आउट का निर्णय दिया गया था। यानी गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंचते ही वह गेंद डेड मान ली गई और वहीं एक्शन कम्प्लीट हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL Super Over Controversy: Why Dasun Shanaka Given Not Out Despite Run Out Rules Explained
भारत श्रीलंका मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : ACC

यानी शनाका के बल्ले से मिस होकर जैसे ही गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंची, इसके बाद कुछ भी हुआ हो, लेकिन अर्शदीप की अपील कैच आउट के लिए थी और गेंद के सैमसन के पास पहुंचते ही डेड मान लिया गया और रन आउट की अपील अमान्य हो गई। अंपायर गाजी ने भारतीय टीम को इस बारे में समझाया और फिर विवाद शांत हुआ। हालांकि, शनाका इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।

विज्ञापन
IND vs SL Super Over Controversy: Why Dasun Shanaka Given Not Out Despite Run Out Rules Explained
भारत श्रीलंका मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : ACC

सुपर ओवर में भारत की जीत
श्रीलंका की टीम सुपर में दो रन ही बना सकी और दोनों विकेट गंवा दिए। सुपरओवर में सिर्फ तीन ही बल्लेबाज उतर सकते हैं और दो विकेट गिरते ही पारी को समाप्त माना जाता है। शनाका से पहले कुसल परेरा सुपरओवर की पहली ही गेंद पर कैच आउट हुए थे। भारत के लिए सुपरओवर में कप्तान सूर्यकुमार और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे और पहली ही गेंद पर ऑफ साइड में खेलकर तीन रन भागकर मैच जीत लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed