फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Row: Karnataka Minister Priyank Kharge Slams BCCI, Calls Team India "Contract Labourers"

Asia Cup: 'भारतीय खिलाड़ी BCCI के ठेके वाले मजदूर', टीम इंडिया के लिए कर्नाटक के मंत्री प्रियांक के बिगड़े बोल

Mon, 15 Sep 2025 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Sep 2025 03:31 PM IST
सार

प्रियांक ने कहा, 'यह बेहद शर्मनाक है कि बीसीसीआई ने इस मैच को कराने का फैसला लिया। यह पहलगाम में मारे गए लोगों का अपमान है और हमारे सैनिकों का अपमान है।'

विज्ञापन
Asia Cup Row: Karnataka Minister Priyank Kharge Slams BCCI, Calls Team India "Contract Labourers"
प्रियंक खड़गे के बिगड़े बोल - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस मैच पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला खेलना पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और सैनिकों का अपमान है और सरकार ने देशभक्ति पर मुनाफे को चुना। इतना ही नहीं, खड़गे ने टीम इंडिया पर भी निशाना साधा और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को बीसीसीआई के ठेके वाले मजदूर तक कह दिया।
विज्ञापन

'देशभक्ति पर मुनाफे को चुना'
प्रियांक खड़गे ने कहा, 'मैं पहले से कह रहा था कि भारत-पाकिस्तान का यह मैच खेला ही नहीं जाना चाहिए था। यह बेहद शर्मनाक है कि बीसीसीआई ने इस मैच को कराने का फैसला लिया। यह पहलगाम में मारे गए लोगों का अपमान है और हमारे सैनिकों का अपमान है। सरकार ने साफ तौर पर देशभक्ति पर मुनाफे को चुना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'बीसीसीआई के ठेके वाले मजदूरों से ज्यादा कुछ नहीं'
प्रियांक खड़गे ने विवादित बयान देते हुए कहा, 'अभी खेलने की क्या जरूरत थी? यह हाथ न मिलाने का ड्रामा किसके लिए है? किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश हो रही है? सारे राष्ट्रवादी कहां छिप गए हैं? अगर भारतीय टीम के कप्तान ने खेलने से इनकार कर दिया होता तो मैं उनकी सराहना करता... दुर्भाग्यवश, 'मेन इन ब्लू' (यानी भारतीय टीम) बीसीसीआई के ठेके वाले मजदूरों से ज्यादा कुछ नहीं हैं।'
विज्ञापन

मैदान पर पाकिस्तान की करारी शिकस्त
भारत ने एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को खेल के हर विभाग में पछाड़ा। पहले गेंदबाजों ने पाक को सिर्फ 127 रन पर रोका, फिर बल्लेबाजों ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए और शिवम दुबे के साथ टीम को जीत दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह-अक्षर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed