फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Record Pakistan has made highest score in asia cup but India has won most trophies all stats

IND vs PAK: खिताब जीतने में भारत आगे पर सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम, महामुकाबले से पहले जान लें रिकॉर्ड

Sat, 02 Sep 2023 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 09:04 AM IST
सार

एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने बनाया है, लेकिन ट्रॉफी सबसे ज्यादा भारत के नाम हैं। दोनों टीमों के बीच महामुकाबले से पहले हम ऐसे ही रोमांचक आंकड़े बता रहे हैं।
 

विज्ञापन
Asia Cup Record Pakistan has made highest score in asia cup but India has won most trophies all stats
एशिया कप रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। मेजबान पाकिस्तान टीम नेपाल के साथ अपना पहला मैच खेल चुकी है और 238 रन की बड़ी जीत भी दर्ज कर चुकी है। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और तब से ही भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की दो सबसे अहम टीमें रही हैं। श्रीलंका ने भले ही पाकिस्तान से ज्यादा ट्रॉफी जीती हों, लेकिन पाकिस्तान की टीम को हराना कभी भी आसान नहीं रहा है। वहीं, लोकप्रियता के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का पूरी दुनिया में कोई शानी नहीं है। 
विज्ञापन


भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। इसमें छह ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट और एक टी20 फॉर्मेट में जीती गई। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इनमें पांच ट्रॉफी वनडे और एक टी20 फॉर्मेट में जीती गई। पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार एशिया कप जीता है और दोनों बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में था। 
विज्ञापन


कब किसने जीता एशिया कप
साल विजेता उपविजेता प्रारूप
1984 भारत श्रीलंका वनडे
1986 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे
1988 भारत श्रीलंका वनडे
1990–91 भारत श्रीलंका वनडे
1995 भारत श्रीलंका वनडे
1997 श्रीलंका भारत वनडे
2000 पाकिस्तान श्रीलंका वनडे
2004 श्रीलंका भारत वनडे
2008 श्रीलंका भारत वनडे
2010 भारत श्रीलंका वनडे
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश वनडे
2014 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे
2016 भारत बांग्लादेश टी20
2018 भारत बांग्लादेश वनडे
2022 श्रीलंका पाकिस्तान टी20

ट्रॉफी जीतने के मामले में भले ही टीम इंडिया सबसे आगे हो, लेकिन एशिया कप का सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान की टीम ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 385 रन बनाए थे। एक दशक बाद भी पाकिस्तान की टीम का यह रिकॉर्ड कायम है। एशिया कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है। 2008 में टीम इंडिया हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 374 रन बनाए थे। वहीं, नौ विकेट पर 357 रन के स्कोर के साथ श्रीलंका की टीम सूची में तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने यह स्कोर 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप में सबसे बड़े स्कोर
टीम स्कोर विपक्षी टीम साल
पाकिस्तान 385/7 बांग्लादेश  2010
भारत  374/4 हॉन्गकॉन्ग 2008
श्रीलंका  357/9 बांग्लादेश 2008
पाकिस्तान 343/5 हॉन्गकॉन्ग 2004
पाकिस्तान  342/6 नेपाल 2023

पाकिस्तान की टीम एशिया कप में नौ बार 300 या उससे ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बार भी अपने एकमात्र मैच में पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 342 रन बनाए। वहीं, भारत ने इस टूर्नामेंट में छह बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी और जीत हासिल कर सुपर चार के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम यह मैच जीतकर सुपर चार में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed