{"_id":"64e33e8ebaffa3532e03951d","slug":"asia-cup-kl-rahul-suffers-fresh-injury-new-controversy-ajit-agarkar-clarifies-sanju-samson-inclusion-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2023: 'उम्मीद है राहुल दूसरे-तीसरे मैच तक फिट हो जाएंगे', अगरकर के बयान पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2023: 'उम्मीद है राहुल दूसरे-तीसरे मैच तक फिट हो जाएंगे', अगरकर के बयान पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
Mon, 21 Aug 2023 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:08 PM IST
सार
अब एक नई बात निकल कर सामने आ रही है कि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें फिर से कोई चोट लगी है। इस मामले पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर सफाई देते नजर आए। जानें पूरा मामले...
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने सोमवार को दिल्ली में 17 सदस्यीय टीम का एलान किया। इसके अलावा संजू सैमसन को बैकअप के तौर पर रखा गया है। पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में भारतीय मध्यक्रम जरूर मजबूत हुआ, लेकिन राहुल की वापसी पर खुशी से ज्यादा सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है।
दरअसल, राहुल फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब में हैं। पिछले दिनों उन्हें प्रैक्टिस मैच खेलते देखा गया था। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि राहुल पूरी तरह फिट हो चुके हैं। इसी वजह से उन्हें एशिया कप की टीम में भी चुना गया। हालांकि, अब एक नई बात निकल कर सामने आ रही है कि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें फिर से कोई चोट लगी है।
विज्ञापन
दरअसल, राहुल फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब में हैं। पिछले दिनों उन्हें प्रैक्टिस मैच खेलते देखा गया था। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि राहुल पूरी तरह फिट हो चुके हैं। इसी वजह से उन्हें एशिया कप की टीम में भी चुना गया। हालांकि, अब एक नई बात निकल कर सामने आ रही है कि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें फिर से कोई चोट लगी है।
विज्ञापन
अगरकर ने राहुल को लेकर क्या कहा?
टीम चयन के दौरान अगरकर ने कहा- राहुल की नई परेशानी का संबंध उनके पुराने चोट से नहीं है। यह मामूली चोट है। इसलिए संजू को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में लिया गया है। हमें उम्मीद है कि राहुल फिट हो जाएंगे। अगर वह एशिया कप के शुरू में पूरी तरह फिट नहीं भी होते हैं तो उनके दूसरे या तीसरे मैच तक फिट होने की संभावना है। श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं। इस बयान से यह साफ हो गया कि राहुल किसी नई समस्या से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
नंबर चार को लेकर क्या बोले रोहित?
वहीं, टीम के एलान के वक्त रोहित ने कहा- यह सिर्फ एक पोजीशन के बारे में नहीं है। सभी पोजीशन महत्वपूर्ण हैं। कई महत्वपूर्ण मैच से पहले खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। यही कारण है कि हमें वर्कलोड को मैनेज करना होगा। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या टीम कॉम्बिनेशन उपयुक्त है। हम सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। विश्व कप से पहले हमारे पास नौ वनडे और दो अभ्यास मैच हैं। इसलिए खिलाड़ियों को टीम में अपना स्थान बनाने का मौका देना चाहते हैं।
ऑफ स्पिनर की कमी पर रोहित का बयान
रोहित ने टीम में ऑफ स्पिनर की कमी पर कहा- यह आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के विकल्प पर निर्भर करता है। अक्षर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें बाएं हाथ का बल्लेबाज रखने और बल्लेबाजी में गहराई चाहिए था। हमने अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर के बारे में सोचा था, लेकिन युजवेंद्र चहल जिस वजह से टीम से बाहर हुए, अश्विन के भी बाहर होने की वही वजह है। हम एक भी तेज गेंदबाज को टीम से बाहर नहीं छोड़ सकते थे। इसके अलावा कई खिलाड़ी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। किसी के लिए दरवाजा बंद नहीं हुआ है।
प्रयोगों और बुमराह पर रोहित ने क्या कहा?
प्रयोगों पर जवाब देते हुए रोहित ने कहा- मैं उन खिलाड़ियों की जगह पर रह चुका हूं जो पिछले साल खेले थे। वे जिन खिलाड़ियों के स्थान पर खेलना चाहते हैं, उनमें सभी खुद को साबित कर चुके हैं। नए खिलाड़ियों को मौकों का इंतजार करना होगा। हम हमेशा सभी युवा खिलाड़ियों से बातचीत करने का प्रयास करते हैं। अचानक से कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
बुमराह की चोट पर रोहित ने कहा- मैं कोई वर्कलोड मैनेजर नहीं हूं। फीजियो, ट्रेनर ये काम करते या देखते हैं। हम उसी के आधार पर अपना फैसला लेते हैं। हमारे पास एक अच्छी टीम है इसलिए हम उसके अनुसार काम करेंगे।
बुमराह की चोट पर रोहित ने कहा- मैं कोई वर्कलोड मैनेजर नहीं हूं। फीजियो, ट्रेनर ये काम करते या देखते हैं। हम उसी के आधार पर अपना फैसला लेते हैं। हमारे पास एक अच्छी टीम है इसलिए हम उसके अनुसार काम करेंगे।
टीम सेलेक्शन को लेकर क्या बोले रोहित?
भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
रोहित ने टीम सेलेक्शन को लेकर कहा- अजीत अगरकर हाल ही में मुख्य चयनकर्ता बने हैं, इसलिए मैंने उन्हें अपडेट रखने की कोशिश की है। हम चाहते हैं कि इस टीम में ऐसे खिलाड़ी हों जो हर स्थान पर बल्लेबाजी कर सकें। पूरी टीम इंडिया के लिए यह अहम है। हमने सभी खिलाड़ियों को यही संदेश देने की कोशिश की है। यह क्लब क्रिकेट नहीं है। भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। हम किसी मुश्किल में फंसना नहीं चाहते थे। सभी सात-आठ बल्लेबाजी स्थान सभी के लिए खुले हैं।