फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup Indian team star all-rounder Ravindra Jadeja out of Asia Cup Axar Patel joins the team

Asia Cup: भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में शामिल

Fri, 02 Sep 2022 05:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 02 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

भारतीय टीम पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग को हराने के बाद एशिया कप के सुपर-4 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान से होना है। पाकिस्तान अगर हॉन्गकॉन्ग को हरा देता है तो वह भारत से सुपर-4 में खेलेगा।

विज्ञापन
Asia cup Indian team star all-rounder Ravindra Jadeja out of Asia Cup Axar Patel joins the team
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने बताया है कि जडेजा के दाएं घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन

उनकी जगह टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल पहले ही रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे और जल्द ही दुबई में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग को हराने के बाद एशिया कप के सुपर-4 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान से होना है। पाकिस्तान अगर हॉन्गकॉन्ग को हरा देता है तो वह भारत से सुपर-4 में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार लय में थे जडेजा
एशिया कप में रवींद्र जडेजा शानदार लय में थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 11 रन दिए थे और बल्ले के साथ 29 गेंद में 35 रन की अहम पारी खेली थी। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला था और जीत की दहलीज पर ले गए थे। इस मैच में उन्होंने एक अहम कैच भी पकड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जडेजा ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए थे और एक विकेट लिया था। इसके अलावा उन्होंने एक शानदार रन आउट भी किया था।
विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed