फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: India's matches can be held in UAE, Sri Lanka or England, Team India will be in Ireland in August

Asia Cup 2023: यूएई, श्रीलंका या इंग्लैंड में हो सकते हैं भारत के मैच, अगस्त में आयरलैंड में रहेगी टीम इंडिया

Sat, 25 Mar 2023 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Mar 2023 09:23 AM IST
सार

एशिया कप में भारत को छोड़कर बाकी पांच देशों के मैच पाकिस्तान में ही होंगे। हालांकि, एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर होगी। ऐसे में इंग्लैंड भी मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

विज्ञापन
Asia Cup: India's matches can be held in UAE, Sri Lanka or England, Team India will be in Ireland in August
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप क्रिकेट का आयोजन इस साल पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान न जाने के अपने फैसले पर अडिग है। इससे दोनों क्रिकेट बोर्डों में तनातनी की भी स्थिति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बोर्डों के बीच इसको लेकर सहमति बन रही है कि भारत के मैच किसी तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते हैं जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में ही हों।
विज्ञापन


हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की इस संदर्भ में बैठक हुई थी, जिसमें बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी शामिल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने इस बैठक में कहा कि अगर उनसे पूरी तरह से एशिया कप की मेज़बानी छीन ली जाएगी तो वे टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


Ind vs SL 2nd ODI: Will team India end the series on a winning note?
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसके बाद पीसीबी और एसीसी के अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक हुई जिसमें टूर्नामेंट को दो देशों में कराने का फैसला लिया गया, जहां भारत के मैच अब पाकिस्तान से बाहर होंगे। ये तटस्थ स्थल श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ओमान या इंग्लैंड के हो सकते हैं, जहां पर भारत के कम से कम पांच मैच होंगे।

एशिया कप में भारत को छोड़कर बाकी पांच देशों के मैच पाकिस्तान में ही होंगे। हालांकि, एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर होगी। ऐसे में इंग्लैंड भी मजबूत दावेदारों में से एक हैं। वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा नहीं करने देने की स्थिति में बीसीसीआई अपने हिस्से के मैच इंग्लैंड में करा सकता है।

IND vs BAN: Rohit Sharma-led Indian ODI side has cracks, Bangladesh just  laid them bare

दोनों टीमों में हो सकते हैं अधिकतम तीन मैच
छह देशों के वनडे एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक क्वालिफायर के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है, वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। 13 दिन में फाइनल सहित कुल 13 मैच खेले जाने हैं। 2022 के एशिया कप की तरह दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर चार में प्रवेश करेंगी और फिर सुपर चार की शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी।

ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मैच हो सकते हैं। भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा एक टीम क्वालिफायर ग्रुप से पहुंचेगी। श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष-2 टीमें सुपर-4 दौर में पहुंचेंगी।

भारत और पाकिस्तान के सुपर-4 दौर में पहुंचने की स्थिति में दोनों टीमों में एक-बार फिर मुकाबला होगा। सुपर-4 दौर की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान शीर्ष पर रहीं तो दोनों टीमें फाइनल में भी आमने-सामने होंगी।

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022 Highlights: India beat Pakistan by  four wickets, Kohli scores 82* | Sports News,The Indian Express

भारत है सर्वाधिक सात बार का चैंपियन
पिछले साल एशिया कप बीस ओवरों के प्रारूप में अगस्त में खेला गया था। इसकी मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गई थी। लेकिन, श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक मुश्किलों के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर दिया गया। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था।

भारतीय टीम ग्रुप दौर के दोनों मैच जीतकर सुपर-4 दौर में पहुंची लेकिन उसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। भारत ने पिछली बार यह टूर्नामेंट 2018 में जीता था। वह अब तक कुल सात बार खिताब जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed