फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Final IND vs PAK: Kuldeep Yadav 4 Wickets against Pakistan Record Most wickets in a T20i series

Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फिर दिखा कुलदीप यादव का जलवा, फारूकी और अर्शदीप की इस विशेष सूची में शामिल

Mon, 29 Sep 2025 12:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:24 AM IST
सार

Kuldeep Yadav Wickets: कुलदीप पूरे एशिया कप के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए। कुलदीप ने हर मैच में विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।:

विज्ञापन
Asia Cup Final IND vs PAK: Kuldeep Yadav 4 Wickets against Pakistan Record Most wickets in a T20i series
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में भी देखने को मिला। कुलदीप ने खिताबी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके जिससे पाकिस्तान की टीम पूरे 20 भी नहीं खेल सकी। कुलदीप ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है और वह प्रत्येक मैच में विकेट निकालने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन

कुलदीप की अगुआई में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी
साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में भारत को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। साहिबजादा ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसका बाद पाकिस्तान टीम की लय गड़बड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने 46 और सैम अयूब ने 14 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस तरह लड़खड़ाई कि उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ तो खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कप्तान सलमान आगा ने 8, हुसैन तलत ने 1, मोहम्मद नवाज ने 6 और हारिस रऊफ ने 6 रन बनाए। अबरार अहमद एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कुलदीप
भारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप एशिया कप में अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से एक विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। कुलदीप ने इस एशिया कप में 6.27 की इकॉनोमी रेट से कुल 17 विकेट झटके। कुलदीप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कुलदीप पूर्णकालिक देशों के बीच किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली है। फारूकी और अर्शदीप ने 2024 टी20 विश्व कप में 17-17 विकेट लिए थे। वहीं, इस लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप में 16 विकेट लिए थे। 

कुलदीप की फिरकी में फंसे विपक्षी बल्लेबाज
कुलदीप पूरे एशिया कप के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए। कुलदीप ने हर मैच में विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप ने ग्रुप चरण में यूएई के खिलाफ सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ तीन और ओमान के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किए। सुपर चार चरण में कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एक, बांग्लादेश के खिलाफ तीन और श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लिया, जबकि फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

भारत ने जीता फाइनल
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed