{"_id":"68a5a6bbd3ef0b4c6703665d","slug":"asia-cup-2025-what-message-did-bcci-give-srikkanth-raised-questions-on-the-selection-of-harshit-rana-know-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2025: 'BCCI ने क्या संदेश दिया?' हर्षित राणा के चयन पर श्रीकांत ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2025: 'BCCI ने क्या संदेश दिया?' हर्षित राणा के चयन पर श्रीकांत ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा
Wed, 20 Aug 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:13 PM IST
सार
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मैनेजमेंट का मानना है कि हर्षित का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उनकी गेंदबाजी शैली और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता टीम के लिए उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन
श्रीकांत ने हर्षित राणा पर बयान दिया है
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा ने चयन प्रक्रिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। सबसे ज्यादा चर्चा युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चयन को लेकर हो रही है। उनके चयन पर पूर्व भारतीय कप्तान और ओपनर क्रिस श्रीकांत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। श्रीकांत का कहना है कि हर्षित का नाम देखकर वह हैरान रह गए क्योंकि हालिया आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।
विज्ञापन
श्रीकांत ने क्या कहा?
श्रीकांत ने सवाल उठाते हुए कहा, 'जब मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा जैसे विकल्प मौजूद थे, तो हर्षित राणा का चयन कर बीसीसीआई आखिर किस तरह का संदेश दे रहा है?' श्रीकांत के मुताबिक, इस तरह के फैसले से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठना लाज्मी है। उन्होंने यहां तक कहा कि चयनकर्ताओं ने कोई रहम नहीं दिखाया है।

हर्षित के चयन की वजह
दूसरी ओर, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मैनेजमेंट का मानना है कि हर्षित को शामिल करने के पीछे सामरिक सोच है। उनका तर्क है कि भले ही आईपीएल 2025 में हर्षित का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उनकी गेंदबाजी शैली और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता टीम के लिए उपयोगी हो सकती है।

आकाश ने कही थी यह बात
इस मुद्दे पर आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हर्षित का पिछला आईपीएल बेहद औसत रहा और ऐसे में हर्षित का एशिया कप स्क्वॉड में जगह बनाना चौंकाने वाला है।' हर्षित के चयन ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। फैंस ने सवाल उठाते हुए कहा है, 'क्या टीम चयन हमेशा हालिया प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, या फिर चयनकर्ताओं को रणनीतिक विकल्पों को प्राथमिकता देनी चाहिए?'

मैनेजमेंट की परिस्थितियों पर नजर
हर्षित राणा का चयन इस बात का संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट सिर्फ आंकड़ों पर नहीं, बल्कि संभावनाओं और परिस्थितियों पर भी नजर रखता है। हालांकि, क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिख रहे। उनके मुताबिक, जब बेहतर प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज उपलब्ध हों, तो औसत फॉर्म वाले खिलाड़ी को मौका देना अनुचित है। अब देखना होगा कि एशिया कप 2025 में हर्षित को शामिल करने का फैसला टीम इंडिया के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होता है या फिर आलोचकों की चिंताएं सही साबित होती हैं।