फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: PCB Ropes In Motivational Speaker, Chairman Mohsin Naqvi Holds Intense Chat With Mike Hesson

IND vs PAK: भारत से घबराया पाकिस्तान, प्रेरक वक्ता को टीम से जोड़ा; कोच हेसन के साथ लंबी बातचीत करते दिखे नकवी

Sun, 21 Sep 2025 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Sep 2025 10:34 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ खेलने से पहले दबाव महसूस कर रही है और हाई-इंटेंसिटी मैच का प्रेशर झेलने में नाकाम रही है। इसी दबाव की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द किया गया और प्रेरक वक्ता को टीम से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: PCB Ropes In Motivational Speaker, Chairman Mohsin Naqvi Holds Intense Chat With Mike Hesson
हेसन से बातचीत करते नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के खिलाफ सुपर-4 में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम में हलचल तेज हो गई है। ग्रुप स्टेज में भारत से करारी हार और हैंडशेक विवाद के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ माना जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के लिए खास कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर टीम के साथ जुड़े
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. रहील करीम को टीम के साथ जोड़ा है। डॉ. रहील को खेलों में और अन्य क्षेत्रों में लंबे समय का अनुभव है और उन्होंने पिछले एक दशक में कई टीमों के साथ काम किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने वेबसाइट टेलिकॉम एशिया डॉट नेट को बताया, 'डॉ. रहील बुधवार को टीम से जुड़े और टूर्नामेंट के अंत तक टीम के साथ रहेंगे।'

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ खेलने से पहले दबाव महसूस कर रही है और हाई-इंटेंसिटी मैच का प्रेशर झेलने में नाकाम रही है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने बेहद फीका प्रदर्शन किया और सात विकेट से हार का सामना किया। यह पिछले 14 टी20 मुकाबलों में भारत से उनकी 11वीं हार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीब चेयरमैन मोहसिन नकवी का ट्रेनिंग सेशन दौरा
इसी बीच, PCB चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी टीम के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे। नकवी ने खिलाड़ियों से संक्षिप्त बातचीत की और फिर व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन के साथ लंबी चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, यह बातचीत काफी गहन रही और नकवी पूरे समय बेहद एनिमेटेड दिखाई दिए। उन्होंने कई बार अपने हावभाव से जोर देकर बातें रखीं। नकवी की यह विजिट ऐसे समय हुई जब टीम ने लगातार दूसरी बार मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है।
 
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर खिलाड़ियों को दिए ब्रेक
पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने खिलाड़ियों पर दबाव कम करने के लिए शनिवार को होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला मीडिया के सवालों से बचने के लिए लिया गया, खासकर हैंडशेक विवाद और पिछले मैच में हुए टकराव को लेकर।

भारत के खिलाफ बड़ा मुकाबला
पाकिस्तान के लिए यह मैच केवल सुपर-4 में आगे बढ़ने के लिहाज से ही नहीं बल्कि इस अभियान को सकारात्मक अंत देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम ने ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और गेंदबाजी में पूरी तरह से दबदबा बनाया था। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह मैच दबाव भरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed