Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Ind vs Pak: Abhishek sharma speaks on heated conversation with shaheen afridi haris rauf know

IND vs PAK: शाहीन-रऊफ के साथ हुए विवाद पर बोले अभिषेक शर्मा, मैच के बाद महज चार शब्दों में दिया ये करारा जवाब

Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
सार

भारतीय सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत कर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया था, जिसे पाकिस्तान के खिलाड़ी कतई बरदाश्त नहीं कर सके और मैदान पर ही उलझ गए। अब इस पूरे मामले पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक का बयान आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर केवल चार शब्द लिखकर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Ind vs Pak: Abhishek sharma speaks on heated conversation with shaheen afridi haris rauf know
शुभमन-अभिषेक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला भी विवादों से घिरा रहा। मैच के दौरान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ से बहस हुई। मैच खत्म होने के बाद इस पूरे मामले पर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक का बयान आया। उन्होंने अपने करियर की इस यादगार पारी के बाद केवल चार शब्द ऐसे लिखे, जो विरोधी खेमे के लिए करारा जवाब बन गया।
विज्ञापन

युवा अभिषेक के तेवरों को पसंद कर रहे फैंस
युवा अभिषेक ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए मैच की चंद तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, आप बातें करो, हम जीतेंगे (यू टॉक, वी विन)। अभिषेक के प्रशंसकों ने उनके इस तेवर को जमकर पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को हजारों यूजर दोबारा शेयर कर चुके हैं।  दो हजार से अधिक कमेंट्स के अलावा अभिषेक के इस पोस्ट पर 1.43 लाख से अधिक लाइक्स भी आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में बिखरी पाकिस्तानी टीम
दरअसल, भारतीय सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत कर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया था, जिसे पाकिस्तान के खिलाड़ी कतई बरदाश्त नहीं कर सके और मैदान पर ही उलझ गए। पावरप्ले के ओवरों में दोनों भारतीय बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तानी गेंदबाज नतमस्तक नजर आए और यहीं से एशिया कप सुपर-4 के अहम मुकाबले में उनके दबाव में बिखरने की शुरुआत हो गई।
 
Trending Videos

अभिषेक-गिल की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया।
 

अंपायर ने किया बीच बचाव
इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। 

'वो हम पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे'
इस विवाद पर अभिषेक शर्मा ने मुकाबले के बाद बात की। उन्होंने कहा कि आज का मैच बेहद खास रहा। बल्लेबाज ने कहा कि जिस तरह से विपक्षी बिना किसी वजह के उन पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। यही कारण था कि उन्होंने आगे बढ़कर जवाब दिया और टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

गिल के साथ शतकीय साझेदारी पर भी बोले
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने उपकप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी है। उन्होंने इस साझेदारी पर कहा, 'हम स्कूल के दिनों से साथ खेल रहे हैं और एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। आज हमने ठाना था कि टीम को संभालना है और वही हुआ। जिस तरह गिल जवाब दे रहे थे, उसे देखकर मुझे भी मजा आया।' उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी इस तरह आत्मविश्वास से खेलता है, तो उसके पीछे टीम का भरोसा और समर्थन होता है। मैं अपनी मेहनत और प्रैक्टिस पर पूरा ध्यान दे रहा हूं। जब भी मेरा दिन होता है, मैं पूरी तरह से टीम के लिए जीत दिलाने का इरादा रखता हूं।'

Asia Cup 2025 Ind vs Pak: Abhishek sharma speaks on heated conversation with shaheen afridi haris rauf know
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत का विजयी अभियान जारी
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा है और आठ दिन के अंदर दूसरी बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सुपर चार में भी पाकिस्तान को धूल चटाई और इस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed