{"_id":"635a3016b9d44749ba025e7b","slug":"asia-cup-2023-shahid-afridi-furious-over-organising-asia-cup-in-other-place-than-pakistan-jay-shah-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2023: पाकिस्तान के अलावा दूसरी जगह एशिया कप कराने से भड़के शाहिद अफरीदी, जय शाह को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2023: पाकिस्तान के अलावा दूसरी जगह एशिया कप कराने से भड़के शाहिद अफरीदी, जय शाह को लेकर कही यह बात
Thu, 27 Oct 2022 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:47 PM IST
सार
शाहिद अफरीदी ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है तो पीसीबी को एशियन क्रिकेट काउंसिल से बाहर निकलने का हक है।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी और जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव और एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कुछ दिन पहले एशिया कप 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया था। दरअसल, यह टूर्नामेंट अगले साल पाकिस्तान में होना था, लेकिन जय शाह ने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की जगह किसी न्यूट्रल जगह पर कराया जाएगा। इस बयान के बाद से ही पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी थी। वहीं, कई और पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इस फैसले को निराशाजनक बताया था। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी ने भी जय शाह और बीसीसीआई को लेकर बड़ा बयान दिया है।
शाहिद अफरीदी ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है तो पीसीबी को एशियन क्रिकेट काउंसिल से बाहर निकलने का हक है। अफरीदी ने कहा कि यह बयान जल्दबाजी में आया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अफरीदी ने कहा कि यह बयान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया था। यहां पर बीसीसीआई ने थोड़ी बचकाना हरकत की है। यहां वह थोड़ा समय ले लेते, लेकिन फैसला विश्व कप के बाद देते। भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच से पहले इस तरह का बयान जल्दबाजी थी।
अफरीदी ने कहा- हमारे संबंध को हमेशा क्रिकेट ने अच्छा बनाया है। हमने जिस तरह 2003-04 में भारत का अपने यहां स्वागत किया था, उसी प्रकार का स्वागत जब हम भारत गए थे, तो भी हमें मिला था। इससे रिश्ते मजबूत बनते हैं। जितना ज्यादा इन दो देशों के बीच क्रिकेट खेला जाएगा, उतने ही और रिश्ते मजबूत होंगे। अफरीदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान की बातें नहीं मानी जा रही हैं तो एसीसी से हटने पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ एशिया कप और आईसीसी के टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आती हैं। दोनों देशों के बीच पिछल द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेला गया था।