फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 moves out of Pakistan Sri Lanka may host tournament

Asia Cup: पाकिस्तान को बड़ा झटका, छिन गई एशिया कप की मेजबानी! इस देश में होगा सकता है टूर्नामेंट

Mon, 08 May 2023 10:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 May 2023 10:09 PM IST
सार

बीसीसीआई द्वारा दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण भारतीय टीम को पड़ोसी देश भेजने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक वैकल्पिक प्रस्ताव देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 moves out of Pakistan Sri Lanka may host tournament
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की एशिया कप आयोजन करने की उम्मीदों को सोमवार (आठ मई) को बड़ा झटका लगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने उससे मेजबानी वापस लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक अजीबोगरीब योजना तैयार किया, जिसे एसीसी ने खारिज किया। इसके तरह भारत को अपने मैच यूएई में खेलने थे। वहीं, पाकिस्तान बाकी मैचों की मेजबानी करता।
विज्ञापन


अब इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में हो सकता है, क्योंकि सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक गर्मी के कारण खिलाड़ियों को चोट लग सकती है। ऐसे में छह देशों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिल सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनदेखी के बाद पाकिस्तान दो से 17 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेता है या नहीं।
विज्ञापन

Asia Cup 2023 moves out of Pakistan Sri Lanka may host tournament
नजम सेठी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने किया था पाकिस्तान दौरे से इनकार
बीसीसीआई द्वारा दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण भारतीय टीम को पड़ोसी देश भेजने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक वैकल्पिक प्रस्ताव देने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीसीबी ने प्रस्ताव दिया था कि भारत अपने खेल यूएई में खेले जबकि पाकिस्तान अपने मैचों की मेजबानी घरेलू धरती पर करे।

बीसीसीआई को मिला श्रीलंका और बांग्लादेश का साथ
एशियन क्रिकेट काउंसिल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी समर्थन प्राप्त करने के लिए आज दुबई में थे। हालांकि, पाकिस्तान के कराची या लाहौर में अपने खेल खेलने और भारत के संयुक्त अरब अमीरात में खेलने के उनके प्रस्ताव को किसी का साथ नहीं मिला। श्रीलंका हमेशा बीसीसीआई के साथ था और अब बांग्लादेश भी क्रिकेट बोर्ड इस विचार के खिलाफ लग रहा था।"

सूत्र ने आगे कहा, ''एसीसी ने हमेशा कहा है कि सैद्धांतिक रूप में 'हाइब्रिड मॉडल' अस्वीकार्य है और बजटीय प्रतिबंधों को कभी पारित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा यह पाकिस्तान के अपने मैचों की मेजबानी करने के बारे में नहीं है। इसका मतलब यह भी है कि अगर भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में हैं, तो तीसरी टीम दुबई और पाकिस्तान के एक शहर के बीच यात्रा करेगी।"
विज्ञापन

Asia Cup 2023 moves out of Pakistan Sri Lanka may host tournament
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉडकास्टर को होगी समस्या
सुरक्षा व्यवस्था की बढ़ती लागत के कारण संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों की मेजबानी करने का पीसीबी का हालिया निर्णय ने आग में घी डालने का काम किया। सूत्र ने आगे कहा, ''तार्किक रूप से ब्रॉडकास्टर दो देशों में अलग-अलग इकाइयां नहीं भेजना चाहेंगे। श्रीलंका की तरह यूएई को अंतर-शहर उड़ानों की आवश्यकता नहीं है, चाहे आप प्रेमदासा स्टेडियम, एसएससी, गॉल या कैंडी में खेलें।" 

हालांकि, एसीसी के अध्यक्ष जय शाह को निर्णय को आधिकारिक बनाने के लिए एक कार्यकारी निकाय की बैठक बुलानी होगी। मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान इस आयोजन में भाग लेता है या विश्व कप के लिए भारत आने के खिलाफ फैसला करता है, यह देखना बाकी है। सूत्र ने कहा, "यहां तक कि आईसीसी भी पाकिस्तान को भारत के बाहर अपने मैच खेलने (विश्व कप के दौरान) के लिए सहमत नहीं होगा। ऐसे में देखते हैं कि पीसीबी क्या फैसला करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed