फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2023 most runs most wickets Rohit sharma ishan kishan hardik pandya Babar Azam Shaheen Afridi

Asia Cup: भारत या पाकिस्तान नहीं, इस देश के बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन; गेंदबाजों में हारिस शीर्ष पर

Thu, 07 Sep 2023 05:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Sep 2023 05:33 PM IST
सार

Asia cup 2023 Most Runs Most Wickets: एशिया कप में अब तक कुल सात मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार (नौ सितंबर) को होने वाले आठवें मुकाबले से पहले अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Asia cup 2023 most runs most wickets Rohit sharma ishan kishan hardik pandya Babar Azam Shaheen Afridi
नजमुल हुसैन, बाबर आजम, रोहित शर्मा, हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में ग्रुप दौर के मैच समाप्त हो चुके हैं। सुपर-4 में भी एक मुकाबला हो गया है। सात और आठ सितंबर को कोई मैच नहीं है। छह में से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं। नेपाल और अफगानिस्तान का सुपर-4 में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाया। ग्रुप-ए से पाकिस्तान और भारत की टीमें आगे बढ़ीं। वहीं, ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट में अब तक कुल सात मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार (नौ सितंबर) को होने वाले आठवें मुकाबले से पहले अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले बल्लेबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर न तो भारत का खिलाड़ी है न ही पाकिस्तान का। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम दो मैच की दो पारियों में 193 रन हैं। दो पारियों में जमकर रन बनाने के बावजूद शान्तो को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह चोट के कारण नहीं खेल पाए।
विज्ञापन

Asia cup 2023 most runs most wickets Rohit sharma ishan kishan hardik pandya Babar Azam Shaheen Afridi
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
11वें स्थान पर हार्दिक पांड्या
नजमुल हुसैन के बाद एशिया कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। बाबर ने तीन मैच की दो पारियों में 168 रन बनाए। हैरानी की बात यह है कि शीर्ष-10 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। 11वें स्थान पर हार्दिक पांड्या और 12वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं। हार्दिक ने दो मैच की एक पारी में 87 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा के नाम दो मैच की दो पारी में 85 रन है। ईशान किशन दो मैच की एक पारी में 82 रन बनाकर 14वें स्थान पर हैं। शुभमन गिल शीर्ष-20 में शामिल तीसरे भारतीय हैं। उनके नाम दो मैच की दो पारियों में 77 रन हैं और वह 17वें क्रम पर हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (सात सितंबर 2023 तक)
खिलाड़ी देश मैच पारी रन
नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश 2 2 193
बाबर आजम  पाकिस्तान 3 2 168
मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश 3 3 117
हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान 2 2 110
इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान 3 1 109
विज्ञापन

Asia cup 2023 most runs most wickets Rohit sharma ishan kishan hardik pandya Babar Azam Shaheen Afridi
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा
गेंदबाजों की बात करें तो इस सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा है। शीर्ष-3 में उसके ही गेंदबाज हैं। पहले पायदान पर हारिस रऊफ हैं। उनके नाम तीन मैच में नौ विकेट हैं। वहीं, दूसरे क्रम पर नसीम शाह हैं। नसीम ने तीन मैच में सात विकेट झटके हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो शीर्ष 10 में रवींद्र जडेजा ही हैं। उन्होंने दो मैच में तीन विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज दो मैच में तीन विकेट के साथ 14वें क्रम पर हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज (सात सितंबर 2023 तक)
खिलाड़ी देश मैच विकेट
हारिस रऊफ पाकिस्तान 3 9
नसीम शाह पाकिस्तान 3 7
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 3 7
तस्कीन अहमद बांग्लादेश 3 6
शोरिफुल इस्लाम बांग्लादेश 3 6
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed