फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 India and Pakistan drawn in same preliminary group for Asia Cup ODI Tournament

Asia Cup 2023: सितंबर में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें एशिया कप के किस ग्रुप में कौन-सी टीमें

Thu, 05 Jan 2023 01:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान में होना है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले साल कहा था कि यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। उनके बयान का पाकिस्तान ने विरोध किया था। उसके बाद से अब तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान ही मेजबान है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 India and Pakistan drawn in same preliminary group for Asia Cup ODI Tournament
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के लिए ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में सितंबर में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 विश्व कप में हुआ था। तब टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक पहुंचे मैच में जीत हासिल की थी। एशिया कप की बात करें तो पिछले साल दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में भारत और दूसरे मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में बाहर हो गई थी। वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान में होना है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले साल कहा था कि यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। उनके बयान का पाकिस्तान ने विरोध किया था। उसके बाद से अब तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान ही मेजबान है।
विज्ञापन

एशिया कप के दो ग्रुप
ग्रुप-ए ग्रुप-बी
भारत श्रीलंका
पाकिस्तान बांग्लादेश
क्वालीफायर अफगानिस्तान

Asia Cup 2023 India and Pakistan drawn in same preliminary group for Asia Cup ODI Tournament
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
एशिया कप पिछली बार टी20 फॉर्मेट में हुआ था। 2016 में भी ऐसा ही हुआ था। दोनों साल टी20 विश्व कप के कारण ऐसा हुआ था। इस बार अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। अब यह अपने मूल फॉर्मेट (वनडे) में ही खेला जाएगा। प्रतियोगिता के 16वें संस्करण में कुल 13 मैच होंगे, जिसमें सुपर 4 चरण और फाइनल शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रीमियर कप जीतने वाली टीम को मिलेगी एशिया कप में जगह
एशियाई क्रिकेट परिषद् (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 2023-24 के लिए क्रिकेट कैलेंडर जारी किया। इसमें सहयोगी देशों के लिए प्रतियोगिता में जगह बनाने का रास्ता भी बताया गया है।। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने पहले ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। पुरुषों के प्रीमियर कप के विजेता को टूर्नामेंट में जगह मिलेगी।

Asia Cup 2023 India and Pakistan drawn in same preliminary group for Asia Cup ODI Tournament
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीमियर कप में खेलेंगी 10 टीमें
प्रीमियर कप में 10 टीमें खेलेंगी। उन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। इस दौरान कुल 20 मैच होंगे। 2022 में हॉन्गकॉन्ग ने एशिया कप में जगह बनाई थी। उसे भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में रखा गया था। इस बार प्रीमियर कप के ग्रुप-ए में यूएई, नेपाल, कुवैत, कतर और क्लीफायर-1 की टीमें होंगी। वहीं, ग्रुप-बी में ओमान, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, मलयेशिया और क्लीफायर-2 होंगी। प्रीमियर कप के क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 का फैसला चैलेंजर कप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed