फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए छह में से चार टीमों का एलान, PAK-बांग्लादेश का ऐसा है स्क्वॉड, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 21 Aug 2023 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

नेपाल को भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप-बी में है। टूर्नामेंट का पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप 2023 का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच श्रीलंका और पाकिस्तान की सह-मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल छह देश शामिल हो रहे हैं और इनमें से चार देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के बाद भारत ने भी एशिया कप के लिए अपनी टीम जारी कर दी है। अफगानिस्तान और श्रीलंका ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

नेपाल पहली बार एशिया कप खेल रहा

नेपाल को भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप-बी में है। यह आयोजन एक वनडे प्रारूप में खेला जाएगा और भारत में 2023 आईसीसी विश्व कप से पहले एशियाई टीमों के लिए तैयारी करने का मौका प्रदान करेगा। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीते है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट में छह बार का चैंपियन है। श्रीलंकाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। वहीं, प्रतियोगिता में यह नेपाल की पहली उपस्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुल्तान में खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मैच

Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, मेजबान पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। उद्घाटन मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला दो सितंबर को

भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।

एशिया कप के लिए इन चार टीमों का एलान हो चुका है

नेपाल

Nepal one win away from completing incredible League 2 comeback

रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, श्याम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन साउद।

बांग्लादेश

Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here
बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।

पाकिस्तान

Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

भारत

Asia Cup 2023: Four out of six teams announced for Asia Cup, Pakistan and Bangladesh full squad here
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन

टूर्नामेंट का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
30 अगस्त पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर पाकिस्तान बनाम भारत कैंडी
3 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका लाहौर
  सुपर-4 राउंड  
6 सितंबर A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर B1 बनाम B2 कोलंबो
10 सितंबर A1 बनाम A2 कोलंबो
12 सितंबर A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर A2 बनाम B2 कोलंबो
  फाइनल  
17 सितंबर सुपर4- 1 बनाम 2 कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed