{"_id":"63062123f922b32fdb149673","slug":"asia-cup-2022-will-vvs-laxman-be-the-coach-of-team-india-in-asia-cup-joins-rohit-sharma-team-in-dubai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: वीवीएस लक्ष्मण एशिया कप में होंगे टीम इंडिया के अंतरिम कोच, जिम्बाब्वे से सीधे दुबई पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: वीवीएस लक्ष्मण एशिया कप में होंगे टीम इंडिया के अंतरिम कोच, जिम्बाब्वे से सीधे दुबई पहुंचे
Wed, 24 Aug 2022 07:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:35 PM IST
सार
लक्ष्मण को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी कार्यवाहक कोच बनाया गया था। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख लक्ष्मण को जिम्बाब्वे से भारत लौटना था, लेकिन वह यूएई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : ICC
विस्तार
भारत को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (28 अगस्त) को खेलना है। टीम इंडिया की तैयारियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मुश्किल घड़ी में वीवीएस लक्ष्मण से मदद ली है। उन्हें टीम के साथ यूएई में रहने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को बताया कि लक्ष्मण को एशिया कप के लिए टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है।
लक्ष्मण को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी कार्यवाहक कोच बनाया गया था। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख लक्ष्मण को जिम्बाब्वे से भारत लौटना था, लेकिन वह यूएई पहुंच गए हैं। जिन खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है, वह स्वदेश लौट चुके हैं। लक्ष्मण के साथ उपकप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश खान दुबई पहुंचे।

- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मण दुबई रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। बीसीसीआई ने द्रविड़ के विकल्प के तौर पर उन्हें दुबई भेजा है। द्रविड़ कोरोना से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ जाएंगे। लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया ने आयरलैंड को दो टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 और जिम्बाब्वे को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था।
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने दी थी द्रविड़ को कोरोना संक्रमित की जानकारी
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने द्रविड़ के कोविड पॉजिटिव होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के दुबई निकलने से पहले कोरोना टेस्ट में राहुल संक्रमित पाए गए। उन्हें हल्के लक्षण हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देख-रेख कर रही है। द्रविड़ फिलहाल टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगे और पारस महाम्ब्रे को उनकी भूमिका दी जाएगी। कोरोना से उबरने के बाद द्रविड़ भारतीय टीम के साथ जुड़ पाएंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
एशिया कप 2022 इस साल टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर 2021 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को दुबई में ही 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप के किसी मुकाबले में पाकिस्तान से हारी थी। अब भारत के पास इस हार का बदला लेने का मौका है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।