फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022: Virat Kohli scored century after 33 months, played the best innings of T20 career| IND vs AFG

Virat Kohli: कोहली का 'विराट इंतजार' खत्म,  33 महीने बाद लगाया शतक, टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली

Thu, 08 Sep 2022 09:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83 पारियों के बाद कोहली ने सेंचुरी लगाई। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक और टी-20 में पहला शतक है। इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका बेस्ट स्कोर 94* रन का था।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Virat Kohli scored century after 33 months, played the best innings of T20 career| IND vs AFG
शतक लगाने के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। पिछला शतक कोहली ने 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83 पारियों के बाद कोहली ने सेंचुरी लगाई। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक और टी-20 में पहला शतक है। इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका बेस्ट स्कोर 94* रन का था।
विज्ञापन

 

कोहली ने -
  • 1020 दिन
  • दो साल, नौ महीने, 16 दिन
  • 33 महीने, 16 दिन
  • 145 हफ्ते और 5 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 61 गेंदों में 122 रन की पारी खेली। अपनी पारी में कोहली 12 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। कोहली द्वारा खेली गई पारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 118 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिन बॉलिंग पर 33 गेंदों में 54 रन बनाए। स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 163.63 का रहा। अफगानिस्तान के स्पिनरों पर कोहली ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। यह कोहली का स्पिन के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। 

यह कोहली का किसी भी टी-20 यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू टी-20 मिलाकर भी सर्वश्रेष्ठ पारी है। टी-20 में इससे पहले कोहली ने 2016 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रन की पारी खेली थी। 

कोहली ने 20वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में भारत ने 18 रन जोड़े। इसकी बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी। रोहित शर्मा के बिना उतरी भारतीय टीम को कप्तान केएल राहुल और कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। 

राहुल 41 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में राहुल ने छह चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव छह रन बना सके। कोहली ने फिर पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 87 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। पंत 16 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद ने दोनों विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed