{"_id":"632002664d073c2fdf1188fe","slug":"asia-cup-2022-final-mystery-girl-viral-video-after-pak-vs-sl-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर छाई मिस्ट्री गर्ल, फैंस बोले- इसी के लिए पूरा मैच देखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर छाई मिस्ट्री गर्ल, फैंस बोले- इसी के लिए पूरा मैच देखा
Tue, 13 Sep 2022 09:39 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:39 AM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ मैच में हार के बाद पाकिस्तान के फैंस काफी निराश हैं, लेकिन भारतीय फैंस मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पूरा मैच उन्होंने इसी के लिए देखा।
विज्ञापन
पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे में भारतीय फैंस काफी निराश थे और टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में भारतीयों की रुचि बेहद कम थी। इसके बावजूद भारतीय फैंस ने यह मैच देखा और श्रीलंकाई टीम ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। अब इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही फैंस ने लिखा है कि उन्होंने पूरा फाइनल मैच इसी वजह से देख लिया।
एशिया कप के मैचों में उर्वशी रौतेला भी स्टेडियम में पहुंची थीं और ग्लैमर का तड़का लगाया था। नसीम शाह के साथ उनका एक वीडियो भी फैंस ने एडिट करके वायरल कर दिया था। अब यह मिस्ट्री गर्ल भी वायरल हो रही है। हालांकि, यह लड़की कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

#AsiaCup2022Final #AsiaCupFinal #PAKvsSL
विज्ञापन विज्ञापन
The only reason to watch full match🫶❤ pic.twitter.com/qutvpvLEYd— Ishtiaqueahmad98 (@Ishtiaq88467781) September 11, 2022
छठी बार चैंपियन बना श्रीलंका
श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 147 रन बना पाई और 23 रन से यह मैत हार गई। खास बात यह थी कि खिताबी मुकाबले में श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही, जबकि यूएई की पिचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी काफी आसान होती है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की आधी टीम को 58 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद शादाब खान की वजह से हसरंगा को दो जीवनदान मिले और उन्होंने 71 रन की पारी खेल श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। पाकिस्तान के गेंदबाज भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और श्रीलंकाई टीम 170 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में पाकिस्तान को पहली गेंद में ही 10 रन मिल गए थे। अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पास श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने लगातार डॉट गेंदें खेली और खुद पर दबाव बना लिया। कप्तान बाबर पांच रन बनाकर आउट हो गए। फखर जमान भी अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। रिजवान ने इफ्तिखार के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और पाकिस्तान पर दबाव बनता गया। इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने दबाव में आकर विकेट गंवाए और टीम 23 रन से हार गई।