{"_id":"6324633a5470b053ce561f83","slug":"asia-cup-2022-champions-sri-lanka-announce-t20-world-cup-2022-squad-chandimal-out-dasun-shanaka-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: एशिया कप चैंपियन श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, चांदीमल को किया बाहर, चमीरा की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: एशिया कप चैंपियन श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, चांदीमल को किया बाहर, चमीरा की वापसी
Fri, 16 Sep 2022 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:36 PM IST
सार
दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वह एशिया कप की टीम में शामिल थे। वहीं, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की टीम में वापसी हुई है। दासुन शनाका ही टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
एशिया कप 2022 विजेता श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वह एशिया कप की टीम में शामिल थे। वहीं, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की टीम में वापसी हुई है। दासुन शनाका ही टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जो एशिया कप में खेले थे।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज चमीरा और लाहिरु कुमारा को उनके फिटनेस के आधार पर जगह दी गई है। टूर्नामेंट से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा। दोनों चोट की वजह से एशिया कप से बाहर थे। हालांकि, इसके बावजूद टीम की गेंदबाजी एशिया कप में सबसे मजबूत दिखी थी। युवा तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन और दिलशान मदुशंका ने शानदार स्विंग गेंदबाज का प्रदर्शन किया था। वहीं, एशिया कप टीम में शामिल असिथा फर्नांडो और मथिशा पथिराना को टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजों में चांदीमल के अलावा अशेन बंदारा, नुवानिडू फर्नांडो और स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा को भी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर किया गया है। इन चारों को रिजर्व के तौर पर टीम में रखा गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी रिजर्व खिलाड़ी होंगे।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), भानुक राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, दानुष्का गुणातिलाका, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के आधार पर), पाथुम निसांका, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा (फिटनेस के आधार पर), कुसल मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, चरिथ असलंका, जेफ्रे वेंडर्से, प्रमोद मदुशन।
स्टैंडबाय: दिनेशा चांदीमल, अशेन बंदारा, नुवानिडू फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो।
स्टैंडबाय: दिनेशा चांदीमल, अशेन बंदारा, नुवानिडू फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो।
Sri Lanka unveil their 15-member squad for the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 👀
— ICC (@ICC) September 16, 2022
More 👇https://t.co/OQSMBKWdjm