फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2018 likely to be moved out of India, due to pakistan

पाक ने खड़ी की मुश्किलें, भारत के हाथ से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी

Sat, 09 Dec 2017 07:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018 likely to be moved out of India, due to pakistan
भारत और पाकिस्तान - फोटो : sportskeeda

भारत में अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप 2018 के आयोजन के आसार कम लग कर रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में होने वाले एशिया कप को स्थानांतरित किया जा सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक कारणों की वजह से भारत अंडर-19 एशिया कप का आयोजन कराने का मौका पहले ही गवां चुका है और अब ऐसा लग रहा है कि शायद यह भी मौका हाथ से ना निकल जाए। बताया ऐसा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत के राजनीतिक संबंध खराब होने की वजह से इसे भारत से बाहर कराया जा सकता है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- Video: युवराज और विराट की पाक टीम के साथ मस्ती को ICC ने बताया बेजोड़, जानिए क्यों 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने साल 2016 में हुए एशिया कप में बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। सीओए के मुताबिक उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल को इस बारे में अवगत कराते हुए कहा है कि यदि वो भारत में टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करते हैं, तो एक दूसरे देश का विकल्प तैयार रखें।

बीसीसीआइ की तरफ से कहा गया है कि जब हमें अंडर 19 एशिया कप का आयोजन करने के लिए सरकार की तरफ से मना कर दिया गया, तो इस बात की उम्मीद काफी कम है कि हमें एशिया कप आयोजन करने की अनुमति मिल पाएगी। 

Asia Cup 2018 likely to be moved out of India, due to pakistan
टीम इंडिया - फोटो : SELF

दरअसल, बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक नोंकझोंक के कारण लगभग 10 सालों से द्विपक्षिय सीरीज नहीं हो पाई है। हालांकि, इस मामले में बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा, 'पाकिस्तान के एथलीटों को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा दिया गया था, लेकिन सरकार का कहना है कि क्रिकेट के मामले में बात अलग है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने सरकार से आग्रह किया था, लेकिन इस पर कोई जबाव नहीं आया। हमें जल्द ही कोई फैसला करना होगा क्योंकि हमें एसीसी को जल्द ही जबाव देना है। अभी जिस तरह के हालात हैं उस परिस्थिति में किसी भी देश को इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।'

मालूम हो कि इस साल नवंबर में बेंगलुरु में अंडर 19 एशिया कप होना था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा मना करने के बाद इसे भारत से मलेशिया स्थानांतरित कर दिया गया। अंडर 19 के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान ने जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed