फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018 india vs pakistan manish pandey takes a stunnes to dismiss captain sarfaraz ahmed

वीडियो: 'सुपर सब' से 'सुपरमैन' बने मनीष पांडे! पाक कप्तान का बाउंड्री पर लिया लाजवाब कैच

Wed, 19 Sep 2018 07:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan manish pandey takes a stunnes to dismiss captain sarfaraz ahmed
मनीष पांडे

टीम इंडिया के क्रिकेटर मनीष पांडे ने बुधवार को एशिया कप 2018 के पांचवें मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का बाउंड्री लाइन पर लाजवाब कैच पकड़ा। पांडे के इस कैच की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में  मनीष पांडे मैदान पर आए थे।

विज्ञापन


पांडे ने आते ही अपना कमाल दिखाया और सुपर सब्स्टीट्यूट से सुपरमैन बन गए। पाकिस्तान की पारी के 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यह वाकया हुआ। केदार जाधव ने अहमद को बड़ा शॉट खेलने का लालच दिया। पाक कप्तान उनके इस जाल में उलझे और लांग ऑन की दिशा में हवाई फायर कर दिया। 
विज्ञापन


पांडे ने दाएं ओर से दौड़ लगाई और दोनों हाथों से गेंद लपकी। हालांकि, वह बहुत तेजी से दौड़ रहे थे, जिसकी वजह से गेंद पर उनका नियंत्रण बिगड़ा। मगर पांडे ने फूर्ति के साथ-साथ समझदारी दिखाई और एक हाथ से गेंद हवा में उछाल दी व बाउंड्री लाइन के पार चले गए। इसके बाद वह सीमा रेखा के अंदर लौटे और गेंद अपने हाथों में लपक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन






सरफराज अहमद ने तब तक सिर्फ 12 गेंदें खेली थीं और वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैसे, केदार जाधव का बोलबाला मैच पर दिखा और वह समाचा लिखे जाने तक तीन विकेट चटका चुके थे। जाधव ने सरफराज अहमद, आसिफ अली और शादाब खान को अपना शिकार बनाया।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा एशिया कप में दो बार भिड़ंत हो सकती है। दोनों ही टीमों का सुपर-4 में पहुंचना लगभग तय आ रहा है। दोनों के बीच बुधवार को हो रही पहली भिड़ंत में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed