फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2018: I Will Always Remember This Comeback Says Ravindra Jadeja After Bangladesh match

रविंद्र जडेजा: 14 महीने बाद खेला वनडे क्रिकेट, आते ही छा गए और बड़ा रिकॉर्ड बना गए

Sat, 22 Sep 2018 12:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: I Will Always Remember This Comeback Says Ravindra Jadeja After Bangladesh match

सालभर से ज्यादा वनडे टीम से बाहर रहने के बाद रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की। हार्दिक पांड्या और अन्य 2 खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के बाद मिले इस सुनहरे अवसर को भुनाते हुए जड्डू ने ऐसा खेल दिखाया कि 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब ले उड़े।

विज्ञापन


14 महीने के अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने मैच में 29 रन देकर 4 विकेट झटके। यह एशिया कप में किसी भी लेफ्टआर्म स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने चार साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड सुधारा है। जडेजा ने इसके पहले 2014 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 देकर 4 विकेट झटके थे।
विज्ञापन


जडेजा ने बांग्लादेश के मध्यक्रम पर कहर बरपाया। जडेजा ने दसवें ओवर में गेंद थामी। पहले शाकिब अल हसन (17) ने दो चौके लगाकर उनका स्वागत किया, लेकिन इस ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने बदला चुकता करने में जरा भी देर नहीं लगाई। दोबारा बड़ा शॉट खेलने के लालच में स्क्वॉयर लेग पर खड़े शिखर धवन ने उन्हें लपक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को हराकर एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि जीत के बाद उन्होंने क्या कहाः


जडेजा ने मोहम्मद मिथुन (9) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर मुश्फिकुर रहीम (45 गेंदों पर 21 रन) की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया। जडेजा ने अपने अगले ओवर में मोसादिक हुसैन (12) को धोनी के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश को इस मैच में 7 विकेट से हराने के बाद रविंद्र जडेजा 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed