{"_id":"5b56072f4f1c1b52748b674b","slug":"ashwin-will-county-championship-with-worcestershire-after-england-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों को जीत दिलाएंगे अश्विन! इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद करेंगे यह खास काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों को जीत दिलाएंगे अश्विन! इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद करेंगे यह खास काम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर काउंटी क्लब की ओर मुड़ गए हैं। अश्विन काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी दो मैचों के लिए वोस्टरशायर क्लब में शामिल हुए हैं। वोस्टरशायर के लिए खेले गए चार मैचों में अश्विन ने 20 विकेट लिए, यही वजह रही कि यह क्लब पिछले सीजन में मुख्य डिवीजन में शामिल हो गया।
विज्ञापन
अश्विन के इस प्रदर्शन से खुश होकर क्लब के अधिकारी उन्हें एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ना चाहते थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनका सपना सच हुआ और टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने अपनी हामी भर दी।
विज्ञापन
अब तक 58 टेस्ट मैच खेल चुके अश्विन इस साल सितम्बर में वोस्टरशायर के लिए डिविजन वन में एसेक्स और यॉर्कशायर के खिलाफ मैच खेलेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही आगामी पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को रवाना हुए अश्विन श्रंखला खत्म होने के बाद काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।
विज्ञापन