फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin signs with Sydney Thunder, becomes first Indian star to play in BBL know details

R Ashwin in BBL: सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

Thu, 25 Sep 2025 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Sep 2025 04:19 PM IST
सार

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Ashwin signs with Sydney Thunder, becomes first Indian star to play in BBL know details
अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र के लिए सिडनी थंडर से जुड़ गए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बन गए। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अश्विन के हवाले से कहा, 'सिडनी थंडर मेरे इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट थे। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही, और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं। मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।'
विज्ञापन
Trending Videos

Ashwin signs with Sydney Thunder, becomes first Indian star to play in BBL know details
अश्विन - फोटो : ANI
कोपलैंड ने की तारीफ
सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा करार बताया। कोपलैंड ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बीबीएल के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है, पहला महान भारतीय और खेल का आइकॉन। वह बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है।' अश्विन बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर होंगे। भारत में जन्में उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी विदेश में प्रवास के बाद बीबीएल में खेले थे। अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं। चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह बीबीएल के दूसरे हाफ में थंडर से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकते जब तक कि वह राष्ट्रीय टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों। अश्विन ने भारत के लिये 537 टेस्ट विकेट लिये हैं और आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed