टीम इंडिया को झटका, उमेश यादव की गेंद पर अश्विन हुए चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में अपने खिताब बचाने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया ने अपनी पहली बाधा बेहद आसानी से पार कर ली है। हालांकि टूर्नामेंट में उसका पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था और मैच से पहले दोनों टीमों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था लेकिन मैच में जब भारतीय खिलाड़ी उतरे तो बिल्कुल नए अंदाज में दिखे। युवा खिलाड़ियों के जोश और अनुभव के शानदार तालमेल की बदौलत टीम इंडिया ने पाक को आसानी से हरा दिया। वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की पाक पर लगातार छठी जीत है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी पाक से हारा नहीं है।
पाक पर ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को हराना है। दोनों के बीच मुकाबला 22 फरवरी को मेलबर्न में होने वाला है। वर्ल्ड कप में जहां टीम इंडिया पाक से कभी हारा नहीं है तो इस अफ्रीकी टीम से भारत कभी जीता नहीं है। दोनों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों में ही भारत को हार मिली है।
हालांकि टीम इंडिया इस बार इस रिकॉर्ड को बदलने की पूरजोर कोशिश में जुटी है, लेकिन आज उसे जबर्दस्त झटका लगा जब अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर धोनी के बेहद खास फिरकी गेंदबाज आर अश्विन चोटिल हो गए। उनके चोट लगते ही नेट पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी और टीम प्रबंधन सन्न रह गई।
अभ्यास सत्र के दौरान अश्विन को लगी चोट
खिताब की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और बड़े मुकाबले की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया को आज सुबह उस समय झटका लगा जब टीम के नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन साथी तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद अश्विन काफी देर तक स्थिर बने रहे। उनके सिर पर 5 मिनट तक बर्फ से सिकाई की गई।
हालांकि टीम प्रबंधन इस चोट को बेहद गंभीर नहीं मान रहा है। उसके अनुसार, चोट लगने के बाद कुछ देर तक आराम कर अश्विन ने फिर से बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
अश्विन ने पाक के खिलाफ मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी की थी। वह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में अगर वह चोट के कारण मैच से बाहर होते हैं तो टीम की योजना पर पानी फिर सकता है। हालांकि प्रबंधन उनकी चोट को गंभीर नहीं मान रहा। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी चोट गंभीर न हो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरें।
वहीं दूसरी ओर इस अफ्रीकी के तेज गेंदबाज डेल स्टेन फ्लू के कारण आज अभ्यास सत्र में नहीं उतरे। फ्लू के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले मैच में स्टेन ने 9 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे थे।