फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin critisizes for comparing csk ban to munich air crash

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी की तुलना विमान हादसे से करके विवादों में घिरे अश्विन

Thu, 20 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 20 Jul 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
ashwin critisizes for comparing csk ban to munich air crash
अश्विन - फोटो : twitter

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की वापसी की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड के 1958 में विवान हादसे से उबरने से की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी जमकर आलोचना हुई।  

विज्ञापन


याद हो कि 1958 में म्युनिख में हुआ विमान हादसे में 23 लोगों की जान गई थी, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के 8 खिलाड़ी शामिल थे। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल से दो वर्ष का निलंबन 14 जुलाई को खत्म हुआ और अब वो अगले साल टूर्नामेंट में वापसी करेगी।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक हिस्सा रहे अश्विन ने ट्वीट किया था, 'मुझे लगता है कि दो साल के निलंबन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की अहमियत उसी प्रकार बढ़ जाएगी, जिस तरह मैनचेस्टर यूनाइटेड के उस हादसे से लोग उबरे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स ने अश्विन पर जमकर निकाला गुस्सा

ashwin critisizes for comparing csk ban to munich air crash
आर अश्विन - फोटो : SELF

ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि आगे ये वैसी ही लीग रहेगी, लेकिन मुझे यकीन है कि चेन्नई में लोग और दुनिया भर से फैंस टीम की वापसी के इंतजार में हैं। मुझे लगता है कि यह वापसी अच्छी रहेगी।' मैनचेस्टर यूनाइटेड के उस हादसे में बचे दो खिलाड़ियों बॉबी चार्लटन और बिल फॉक्स के साथ 10 साल बाद यूरोपियन कप जीता था। 

हालांकि, अश्विन के ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की और उनकी जमकर आलोचना की। कुछ यूजर्स ने उनका खूब मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'सीएसके की आईपीएल से दो साल की अनुपलब्धता की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड विमान हादसे से करने के मामले में अश्विन की जबान फिसली। इसी प्रकार आईसीसी की रैंकिंग में भी वो फिसलकर तीसरे स्थान पर खिसक गए।' 

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'अश्विन कैसे म्युनिख घटना की तुलना आईपीएल से फिक्सिंग के कारण बाहर हुई टीम से कर सकते हैं।' एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, 'अश्विन अपनी सबसे खराब स्थिति में! - उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तुलना म्युनिख विमान हादसे से की।' अश्विन ने बाद में ट्विटर पर इस पर अपनी सफाई दी की कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा, 'मेरा यही कहना था कि टीम की वापसी पर दर्शक उसे भारी संख्या में देखने आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed