फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin achieves career best icc ranking in tests

अश्विन की 18 स्थान की छलांग

Mon, 10 Dec 2012 12:30 AM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Mon, 10 Dec 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
ashwin achieves career best icc ranking in tests

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में अपनी संघर्षपूर्ण नाबाद 91 रन की पारी से आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में 18 स्थान की लंबी छलांग लगाई और टॉप-50 में शामिल हो गए।

विज्ञापन


अश्विन 68वें स्थान से उठकर 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन गेंदबाजी में भी दो स्थान के सुधार से 22वें नंबर पर आ गए हैं। बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर एक स्थान की गिरावट से 19वें नंबर पर खिसक गए हैं लेकिन अभी भी बल्लेबाजी में चोटी के भारतीय हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक सीरीज में लगातार तीसरे शतक की बदौलत अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल पहले, आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा चार स्थान गिरकर 25वें नंबर पर आ गए हैं जबकि कोलकाता में दो उपयोगी पारियां खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग एक स्थान उठकर 23वें, उनके जोड़ीदार गौतम गंभीर दो स्थान उठकर 35वें और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो स्थान सुधरकर 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली दो स्थान गिरकर 41वें और टीम से बाहर किए गए युवराज सिंह 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


प्रज्ञान ओझा पांचवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन पहले नंबर पर कायम हैं जबकि उनके हमवतन वेर्नोन फिलेंडर अब श्रीलंका के रंगना हेरात के साथ संयुक्त नंबर दो बन गए हैं। इंग्लैंड के ग्रीम स्वान छठवें स्थान पर कायम हैं और जेम्स एंडरसन तीन स्थान की छलांग से संयुक्त सातवें स्थान पर आ गए हैं। नागपुर टेस्ट से बाहर हुए जहीर खान एक स्थान गिरकर 15वें नंबर पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के बांए हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर दो स्थान के सुधार से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed