फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashok dinda takes seven as east zone make duleep trophy final

डिंडा ने दक्षिण पर बरपाया कहर, पूर्व क्षेत्र फाइनल में

Wed, 17 Oct 2012 06:17 PM IST
विशाखापत्तनम/एजेंसी
विशाखापत्तनम/एजेंसी Updated Wed, 17 Oct 2012 06:17 PM IST
विज्ञापन
ashok dinda takes seven as east zone make duleep trophy final

दलीप ट्रॉफी में मध्यम तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के घातक गेंदबाजी के दम पर पूर्व क्षेत्र फाइनल में पहुंच गया है। डिंडा ने ने दक्षिण क्षेत्र के चोटी के 7 बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि डिंडा की टीम पूर्व क्षेत्र दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ सीधी जीत हासिल नहीं कर सकी लेकिन उसने पहली पारी की 23 रन की महत्वपूर्ण बढ़त के आधार पर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान बना लिया।

विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा था। डिंडा ने कहर बरपाते हुए 15 ओवर में मात्र 26 रन देकर दक्षिण क्षेत्र के चोटी के 7 बल्लेबाजों को 40 रन तक वापस भेज पूर्व क्षेत्र के लिए सीधी जीत की उम्मीद बंधा दी थी। दक्षिण क्षेत्र ने अपना आठवां विकेट 42 के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन इसके बाद विकेटकीपर मुरलीधरन गौतम ने नाबाद 18 और केपी अपन्ना ने नाबाद 24 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया। मैच ड्रॉ होने के समय दक्षिण क्षेत्र का स्कोर आठ विकेट पर 85 रन था।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र ने सुबह मंगलवार के छह विकेट पर 129 रन से आगे खेलना शुरू किया था। बिप्लव सामंत्रे 10 और बसंत मोहंती 6 रन पर नाबाद थे। दोनों स्कोर को 189 रन तक ले गए। दोनों ने 7वें विकेट की साझेदारी में 68 रन जोड़े। सामंत्रे ने 134 गेंदों में छह चौकों की मदद से 52 रन बनाकर स्टुअर्ट बिन्नी का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहंती 111 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 35 रन बनाकर 8वें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। मोहंती को विनय कुमार ने आउट किया। पूर्व क्षेत्र का 8वां विकेट 202 के स्कोर पर गिरा। कुछ देर बाद पूर्व क्षेत्र की दूसरी पारी 215 रन पर समाप्त हुई। पूर्व क्षेत्र की दूसरी पारी में दक्षिण क्षेत्र के 9 गेंदबाजों ने अपनी किस्मत को आजमाया, जिनमें विनय और बिन्नी ने 3-3 विकेट हासिल किए।

सीधी जीत के लिए 239 के लक्ष्य को सामने रख मैदान में उतरे दक्षिण क्षेत्र को डिंडा ने तीसरे ओवर से ऐसा झकझोरा कि 26वें ओवर तक जाते-जाते उसके आठ विकेट गिर चुके थे। डिंडा ने अभिनव मुकुंद(2), रामास्वामी प्रसन्ना (0), रोबिन उथप्पा (5), मनीष पांडे(8), अमित वर्मा(7), स्टुअर्ट बिन्नी(7), और विनय कुमार(7) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।


बसंत मोहंती ने अभिमन्यु मिथुन(0) आउट किया। आठ विकेट 42 रन पर गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि दक्षिण क्षेत्र को शर्मनाक हार झेलनी पड़ेगी लेकिन गौतम और अपन्ना के बीच 9वें विकेट के लिए 43 रन की अविजित साझेदारी में दक्षिण क्षेत्र को करारी पराजय की शर्मिंदगी से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed