फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashish Nehra says india should settle with one combination ahead of T20 World Cup 2022

T20 World Cup: गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले आशीष नेहरा की रोहित को सलाह- नतीजे की चिंता छोड़ें, पहले...

Sun, 18 Sep 2022 04:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

गुजरात को आईपीएल 2022 का चैंपियन बनाने वाले आशीष नेहरा ने कहा है कि भारतीय टीम को अपने 11 खिलाड़ी तय कर लेने चाहिए और लगातार उन्हीं के साथ मैच खेलना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Ashish Nehra says india should settle with one combination ahead of T20 World Cup 2022
आशीष नेहरा, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले आशीष नेहरा ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को अहम सलाह दी है। आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम को चैंपियन बनाने वाले आशीष नेहरा ने कहा है कि टीम इंडिया को अब अपने 11 खिलाड़ी तय कर लेने चाहिए और हर मैच में उन्हें ही मौका देना चाहिए। अब भारत का उद्देश्य मैच जीतने से ज्यादा अपनी आखिरी टीम बनाने पर होना चाहिए, जो उन्हें विश्व कप में उतारनी है। 
विज्ञापन


आशीष नेहरा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "विश्व कप का समय नजदीक आ चुका है, अब मैच के नतीजे हमारी प्राथमिकता नहीं होने चाहिए। टीम को यह तय करना होगा कि वे क्या चाहते हैं। भारत घर में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में अधिकतर टीमें ऐसा नहीं करेंगी।" उन्होंने आगे कहा "टीम में पांच गेंदबाज हैं। इसका मतलब है कि आप गेंदबाजी की तरफ देख रहे हैं। क्योंकि आप स्पष्ट नहीं हैं। कप्तान, कोच और टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी यूनिट की तरफ देख रहे हैं।"
विज्ञापन

बल्लेबाजी पर भी ध्यान देने की जरूरत
आशीष नेहरा के अनुसार भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बल्लेबाजी में भी भारत तय क्रम के साथ नहीं खेला है। पाकिस्तान के खिलाफ 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भारत को परेशानी हुई थी। बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी टीम में कई सवाल हैं। उम्मीद है कि टी20 विश्व कप से पहले टीम मैंनेजमेंट इस बारे में ज्यादा स्पष्ट होगा। 

बुमराह और हर्षल के आने से टीम मजबूत
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से भारत की गेंदबाजी कमजोर हुई थी। अब ये दोनों चोट से उबर गए हैं और पूरी तरह से फिट हो गए हैं। हालांकि, एशिया कप में युवा अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी और टीम में अपनी जगह मजबूत की है। अगर वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो विश्व कप में बुमराह के साथ अंतिम ओवरों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed