फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashish Nehra said he understood thought process of the team management to not appoint Hardik as T20I captain

Team India: हार्दिक को कप्तान नहीं बनाने पर इस पूर्व गेंदबाज को नहीं हुआ आश्चर्य, आईपीएल में साथ किया है काम

Wed, 24 Jul 2024 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद हार्दिक को अगला कप्तान माना जा रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार को कमान सौंपी।

विज्ञापन
Ashish Nehra said he understood thought process of the team management to not appoint Hardik as T20I captain
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन के हार्दिक पांड्या को नया टी20 कप्तान नहीं बनाने के फैसले से आश्चर्य नहीं हुआ। नेहरा ने कहा कि वह मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के सूर्यकुमार यादव को टी20 की कमान सौंपने की प्रक्रिया को समझते हैं। 
विज्ञापन

अगरकर ने हार्दिक पर स्पष्ट किया था रुख 
हार्दिक हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे और उन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तानी भी की है। रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद हार्दिक को अगला कप्तान माना जा रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार को कमान सौंपी। अगरकर ने टीम के रवाना होने से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि टीम प्रबंधन चाहता है कि हार्दिक अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करें और उन्होंने सूर्यकुमार का नई भूमिका के लिए समर्थन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीमित ओवरों में हार्दिक काफी महत्वपूर्ण'
नेहरा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा, मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। जब बात क्रिकेट की होती है तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। हां, हार्दिक विश्व कप में टीम के उपकप्तान थे, लेकिन यहां यह भी देखना चाहिए कि अब नया कोच आ गया है। हर कोच और कप्तान की सोच अलग होती है। फिलहाल गंभीर की सोच उस दिशा में जा रही है। मुझे लगता है कि अगरकर और गंभीर ने इसे स्पष्ट किया है जो अच्छा है। हार्दिक कम खेलते हैं, लेकिन सीमित ओवरों के खेल में वह भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। जब टीम में हार्दिक होते हैं तो आपके पास चार तेज गेंदबाज हो जाते हैं। वह टीम में एक अलग तरह का संतुलन लाते हैं और यह ध्यान में रखना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं होता। हार्दिक ही नहीं, जब आप कई मैच खेलते हैं तो चीजों में परिवर्तन होता है। ऋषभ पंत ने भी कप्तानी की है और केएल राहुल भी कप्तान रहे हैं।
विज्ञापन

गिल को उपकप्तान बनाने का किया समर्थन
नेहरा ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है। नेहरा का कहना है कि गिल तीनों प्रारूप में अनुभव से सुधार कर सकते हैं। नेहरा और गिल ने आईपीएल 2024 में कोच और कप्तान के तौर पर साथ काम किया था। नेहरा ने कहा, उन्हें गिल को एक नहीं तीनों प्रारूप में रखा है, इसका मतलब है कि वे आगे की ओर देख रहे हैं। शुभमन की उम्र कम है और समय के साथ-साथ वह और बेहतर होगा। शुभमन तीनों प्रारूप में खेलने की इच्छा रखता है और उसमें सीखने की चाह है। शुभमन ऐसा नहीं है जिसे लगे कि वह जो कर रहा है सही है, वह उस तरह का व्यक्ति नहीं है। चाहे युवा हो या अनुभवी, शुभमन सभी से चर्चा करना और सीखना पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed