खत्म हुआ 'नेहरा युग', लेकिन नहीं तोड़ पाए इस दिग्गज का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार भारतीय क्रिकेट के पितामह कहे जा रहे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 18 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद नेहरा ने अपने होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला में अपने करियर का आखिरी मैच खेला। 20 साल पहले हरियाणा के खिलाफ इसी मैदान पर नेहरा के रणजी करियर की शुरुआत हुई थी। इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद भी नेहरा सबसे लंबी उम्र तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट खेलने का भारतीय रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
पहले मैच के बाद ही ले लिया था द्रविड़ ने संन्यास
नेहरा ने अपने करियर का आखिरी टी-20 मैच 38 साल 186 दिन की उम्र में खेला। लेकिन राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में 38 साल 232 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैन्चेस्टर में करियर का पहला और आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। इस मैच के तुरंत बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इस मैच में 23 गेंद में उन्होंने 31 रन बनाए थे।
आखिरी मैच में खाली रही झोली, छूटे दो कैच