{"_id":"61d6c060b27d702e3c2ba04d","slug":"ashes-steve-smith-leaves-stuart-broad-wide-ball-in-funny-way-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes Video: स्टीव स्मिथ ने मजाकिया अंदाज में छोड़ी ब्रॉड की गेंद, कुछ ओवर बाद इंग्लैंड के गेंदबाज ने ले लिया बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes Video: स्टीव स्मिथ ने मजाकिया अंदाज में छोड़ी ब्रॉड की गेंद, कुछ ओवर बाद इंग्लैंड के गेंदबाज ने ले लिया बदला
Thu, 06 Jan 2022 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:41 PM IST
सार
स्टीव स्मिथ ने ब्रॉड की गेंद को अजीब तरीके से छोड़कर उनका मजाक बनाया, लेकिन कुछ ही ओवरों बाद ब्रॉड ने स्मिथ को आउट करके अपना बदला पूरा कर लिया। स्मिथ ने इस मैच में 67 रन बनाए। वहीं ब्रॉड ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशेज सीरीज का चौथा मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान स्टीव स्मिथ और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच मजेदार जंग देखने को मिली। इस पारी में 67 रन बनाने वाले स्मिथ ने पहले ब्रॉड का मजाक बनाया और फिर ब्रॉड ने इसका बदला ले लिया। उन्होंने स्मिथ को विकेटकीपर जोश पटलर के हाथों कैच कराया।
इस मैच में स्मिथ ने काफी धीमी शुरुआत की थी और इंग्लैंड के गेंदबाज उनसे परेशान हो चुके थे। लगातार गेंदबाजी करके गेंदबाज थक भी गए थे। इसी बीच ब्रॉड ने एक गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंक दी। उनकी यह गेंद देखकर स्मिथ ने अपना बल्ला ऊपर कर दिया और गेंदबाज की तरफ मुंह करके खड़े हो गए। आमतौर पर बल्लेबाज ऑफ स्टंप की अच्छी गेंद को इस तरह से छोड़ते हैं। अपना मजाक बनने के बाद ब्रॉड ने लय पकड़ी और उन्होंने इस पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
ब्रॉड ने लिया बदला
स्मिथ ने जब ब्रॉड की गेंद को अजीब अंदाज में छोड़ा तब ऑस्ट्रेलिया की पारी का 54वां ओवर चल रहा था और ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे। इसके 30 ओवर बाद ब्रॉड ने स्मिथ को विकेटकीपर जोश बटलर के हाथों कैच आउट कराया और अपना बदला पूरा किया। हालांकि तब तक स्मिथ 67 रन की अहम पारी खेल चुके थे। स्मिथ को आउट करने के बाद ब्रॉड ने तीन और विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने 29 ओवरों में 101 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
स्मिथ को लेग साइड में आउट करने की कोशिश करती हैं टीमें
स्टीव स्मिथ अपने अधिकतर रन लेग साइड में बनाते हैं। वो अक्सर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को भी ऑन साइड में खेलकर रन बटोरते रहते हैं। ऐसे में कई टीमें लेग साइड में ज्यादा फील्डर लगाकर उन्हें लेग साइड में ही आउट करने की कोशिश करती हैं। कई बार लेग स्लिप और शॉर्ट स्क्वायर लेग में फील्डर लगाकर स्मिथ के लिए लेग स्टंप के बाहर गेंद की जाती है। कई बार स्मिथ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लेग साइड में आउट भी हुए हैं। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड का यह प्लान काम नहीं आया।

Steve Smith's leaves >#Ashes pic.twitter.com/lpoxUoaOgV
— 7Cricket (@7Cricket) January 5, 2022