फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes Series: Australia vs england

एशेजः इंग्लैंड पर एक और बड़ी हार का संकट

Mon, 16 Dec 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
ashes Series: Australia vs england

लगातार तीन एशेज सीरीज में इंग्लैंड से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर यह प्रतिष्ठित सीरीज हासिल करने के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन


पर्थ में खेली जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के करीब पहुंच गई जब उसने 504 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पांच विकेट 251 रन पर गिरा दिए। पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे चल रही है।

इंग्लैंड की फिलहाल उम्मीदें बेन स्टोक्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज मैट प्रायर पर टिकी हुई हैं। स्टोक्स अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा कर इस समय 72 रन पर नाबाद हैं जबकि प्रायर सात रन पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


आज सुबह तीन विकेट पर 235 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉटसन ने 108 गेदों पर 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 103 रन की शानदार पारी खेली जबकि जॉर्ज बैली ने 30 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेल बढ़त 500 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बैली ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में सर्वाधिक 28 रन बनाने के वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

कुक फिर फेल
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और आलोचनाओं में घिरे कप्तान एलिस्टर कुक पारी की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।

इयान बेल ने 60 और केविन पीटरसन ने 45 रन की पारी जरूरी खेली लेकिन वह भी ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के आगे अधिक देर नहीं टिक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed