फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes 2017 australia vs england boxing day test day one scorecard

एशेजः डेविड वॉर्नर के नाम रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन, अब स्मिथ पर होंगी सबकी निगाहें

Tue, 26 Dec 2017 01:10 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
ashes 2017 australia vs england boxing day test day one scorecard
david warner - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथ टेस्ट खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम रहा। वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा किया साथ ही 6 हजार रन भी पूरे किए। वॉर्नर शतक पूरा करने के तुरंत बाद जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जानी बेयरस्टा को कैच दे बैठे। उन्होंने 151 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस में जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनके फैसले को सही साबित करते हुए ओपनर डेविड वॉर्नर और कैमरन बैन्क्रॉफ्ट सही साबित करते हुए पहले विकेट लिए 122 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 89 ओवर में तीन विकेट खोकर 244 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाने का जिम्मा कप्तान स्टीव स्मिथ (65 रन) और शॉन मार्श (31 रन) पर रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मैच के 35वें ओवर में कैमरन बेनक्राफ्ट के रूप में लगा। बेनक्राफ्ट को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 26 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन भेजा। इके बाद आए उस्मान ख्वाजा को स्टुअर्ट ब्रॉड ने ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया और विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाया। ख्वाजा ने 65 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 17 रन बनाए। 

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, स्टुर्अट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। वहीं, मोहम्मद अली, टॉम कुरैन और डेविड मलान विकेट को तरसते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed